भारत एवं विश्व का भूगोल

1.  हिमालय की कौन सी श्रेणी प्राचीनतम है?
-वृहत् हिमालय श्रेणी
2.  हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को अनुमानत: कितना समय लगता है?
-25 मिलियन वर्ष
3.  चावल की खेती के लिए आदर्श जलवायु परिस्थितियाँ मानी जाती है-100 सेमी से ऊपर वर्षा तथा 25°C से ऊपर तापमान
4.  किस ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समतुल्य होता है?
-मंगल (Mars) का
5.  विली-विली क्या है?
-आस्ट्रेलिया में चलने वाला उष्णकटिबंधीय तूफान
6.  बेंगई क्या है?
-पश्चिम एशिया की जनजाति
7.  कौन सी नदी 'बंगाल का दुःख ' कहलाती  है?
-दामोदर नदी
8.  मालदीव किस महासागर की द्वीप कहलाती है?
-हिन्द महासागर का
9.  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी कहाँ स्थित है?
-रायबरेली में
10.  भारत का दक्षिणतम बिंदु क्या कहलाता है?
-इंदिरा पाइंट (निकोबार द्वीप में)
11.  किस भारतीय द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी है?
-बैरन द्वीप
12.  जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
-जम्मू और कश्मीर
13.  कौन सी भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृखला है?
-अरावली
14.कौन सा राज्य सर्वाधिक अनाज उत्पादन करता है?
-उत्तरप्रदेश
15.  विश्व में दूध उत्पादन में भारत का कौनसा स्थान है?
-पहला
16.  एपीसेंटर का सम्बन्ध किससे है?
-भूकंप
17.  भूकंप की तीव्रता किस पैमाने पर मापते है?
-रिक्टर
18.  टेहरी बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है?
-भागीरथी
19.  राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
-प्रधानमंत्री
20.  किस नदी से लोथल का गोदी क्षेत्र नहर द्वारा जुड़ा हुआ है?
-भोगाओ