Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

The Noun (संज्ञा)

👉The Noun(संज्ञा)
A Noun is the name of a person,place or any thing.
किसी व्यक्ति,स्थान,वस्तु या भाव के नाम को संज्ञा (Noun) कहते हैं।
           Kinds of Noun (संज्ञा के प्रकार)
There are five kinds of noun :-
(1) Proper Noun ( व्यक्तिवाचक संज्ञा)
(2) Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
(3) Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)
(4) Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
(5) Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)

(1) Proper Noun(व्यक्तिवाचक संज्ञा)--
A Proper Noun is the name of some particular person,place or thing.
किसी व्यक्ति ,स्थान तथा  वस्तु के विशेष नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-
(1) Ram is a good boy.
(2) Raipur is a big city.
(3) Diwali comes in October.
(4) The Narmada is a river.
(5) The Himalayas is a big mountain.
(6) I read the Ramayan every day.
(7) The Tajmahal is a beautiful building.
याद रखो ---
उपरोक्त वाक्यों में Ram एक व्यक्ति विशेष का नाम है ,Raipur एक स्थान का नाम है । उसी प्रकार Diwali एक त्यौहार विशेष ,The Narmada एक नदी विशेष ,The Tajmahal एक ईमारत विशेष का नाम है ।अत: उपरोक्त सभी  Proper Noun है ।
(1) Proper Noun का पहला अक्षर Capital (बड़ा) लिखा जाता है ।
(2) Proper noun के साथ कोई Article नहीं लगता ।
(3) किन्तु नदी,पहाड़,नक्षत्र धार्मिक ग्रन्थ के नाम के आगे The (Article ) लगाया जाता है ।जैसे --
The Ganges, The Himalayas, The sun, The Bible.

(2) Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)-
A Common Noun is a name given in common every person or thing of the same class or kind.
जिस संज्ञा से किसी एक प्रकार की सब वस्तुओं का बोध हो अर्थात् खास वस्तु का बोध न होकर उसकी सारी जाति का बोध होता है ,उसे Common Noun कहते है ।
(1) We go to school every day.
(2) The Boys play hockey in the ground.
(3)The dogs runs.
(4) My teacher teaches English.
(5) The bird is eating worms.
याद रखो--
Common Noun के पहले a या an article का प्रयोग किया जाता है बशर्ते वह एकवचन हो ।

(3) Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा)-
A Material Noun is the name of a substance from which some thing is made.
पदार्थवाचक संज्ञा से उस पदार्थ या वस्तु का बोध होता है जिससे कोई दूसरी वस्तु बनाई जाती है ।जिसे नापा या तोला जा सकता है ।जैसे--gold,iron,silver,wood,rice.
अग्रलिखित वाक्यों में गहरी स्याही में लिखे शब्दों को पहचानों---
(1) The ring is made of gold.
(2) I drink milk.
(3) Ram does not eat rice.
(4) The book is made of paper.
(5) The chair is made of iron.
याद रखो--
(1) Material Noun का प्रयोग हमेशा एकवचन (singular number) में होता है ।
(2) इसके साथ कोई Article नहीं लगता ।

(4) Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)-
A Collective Noun is the name of a collection of persons or similar thinga taken together and spoken of as are whole.
इससे एक समूह का बोध होता है । नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो और गहरे काले लिखे शब्दों पर ध्यान दो ,जैसे--class,army,staff,crowd.
(1) I read in 7th class.
(2) Indian army is famous in the world.
(3) I lost my bunch of keys.
(4) Mohan goes to the library every Saturday.
(5) There is a large crowd on the road.
याद रखो--
(1) Collective Noun हमेशा एकवचन (singular number) में होता है ।
(2) Class कहने से लड़कों के समूह का बोध होता है ।Army कहने से एक सिपाही का बोध नही होता ,बल्कि बहुत से सिपाहियों का एक समूह जाना जाता है ।Library कहने से एक-दो किताबों का बोध नहीं होता ।Crowd कहने से एक भीड़ का बोध होता है ।एक -दो आदमी की भीड़ नहीं होती ।

(5) Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
Abstract Noun is the name of the state or quality of a thing.
भाववाचक संज्ञा उन गुणों का नाम है जिनका हम अनुभव कर सकते है ,छू नहीं सकते । जिस संज्ञा से किसी वस्तु के गुण ,दशा आदि का बोध होता है उसे Abstract Noun कहते है ।जैसे--
(1) He speaks the truth.
(2) I like whiteness.
(3) Honesty is the best policy.
(4) His height is six feet.
(5) He made payment.
याद रखो--
(1) Abstract Noun का हम अनुभव कर सकते हैं किन्तु उसे छू नहीं सकते ।
(2) Abstract Noun का बहुवचन नहीं बनाया जाता ।
(3) Abstract Noun के अंत में th,al,ty,ness,ht,ment,ance होते है ।