रिश्ता से सम्बन्धित प्रश्न

(1) बहन का पति - बहनोई
(2) पुत्र की पत्नी - पतोहु
(3) पति और पत्नी की बहन - ननद और साली
(4) माता और पिता की माँ - नानी और दादी
(5) माता और पिता की बहन - मौसी और फुआ (बुआ)
(6) माता या पिता का पुत्री - बहन
(7) माता या पिता का पुत्र - भाई
(9) न भाई-न बहन - स्वयं
(10) माँ की बहन पति - मौसी
(11) माता या पिता का भाई - मामा और चाचा
(12) पुत्री का पति - दामाद
(13) पति और पत्नी का भाई - देवर और साला
(14) माँ के तरफ से दादी माँ - नानी
(15) दादी या दादा का पुत्र - चाचा
(16) दादी या दादा की पुत्री - फुआ (बुआ)
(17) मौसा या मौसी का पुत्र - मौसेरा भाई
(18) फूफा या फुआ का पुत्र - फुफेरा भाई
(19) चाचा का पुत्र - चचेरा भाई
(20) भाई की पुत्री - भतीजी
(21) भाई का पुत्र - भतीजा
(22) बेटी के पति के पिता - समधी
(23) बहन का पति - जीजा
(24) पति के बड़ा भाई - जेठ
(25) इकलौता पुत्र - एकमात्र पुत्र

प्रश्न - शांति का परिचय देते हुए गोपाल ने कहा, " उसकी माँ के पति की बहन मेरी चाची है।" बताएं कि गोपाल का शांति से क्या रिश्ता है ?
(A) भतीजा
(B) चाचा
(C) फुफेरा भाई
(D) ममेरा भाई
(E) इनमेंं से कोई नहीं
उत्तर - (C) फुफेरा भाई

प्रश्न - यदि B की माँ A की माँ की पुत्री है, तो बताएं कि A का B से क्या सम्बन्ध है ?
(A) भाई
(B) मामा
(C ) पिता
(D) बहन
(E) चाचा
उत्तर - (B) मामा

प्रश्न - शांति एक लड़के के साथ कहीं जा रही थी, रास्ते में उसे राजेंद्र मिला जिसने शांति से पूछा - "यह लड़का तुम्हारा कौन है ?" इसके उत्तर में शांति ने कहा - मेरे मामा तथा इसके मामा के मामा आपस में भाई है । बताएं कि शांति के लड़के के साथ क्या सम्बन्ध था ?
(A) चाची और भतीजी
(B) माँ और पुत्र
(C) भाभी और देवर
(D) पति और पत्नी
(E) इनमेंं से कोई नहीं 
उत्तर - (B) माँ और पुत्र

प्रश्न - एक पुरुष की ओर इंगित करते हुए एक औरत ने कहा, "उसकी माँ मेरी सास की एकलौती पतोहु है ।" बताएं कि वह पुरुष उस औरत से किस प्रकार से सम्बन्धित है ?
(A) भाई
(B) पति
(C) देवर
(D) पुत्र
(E) बहनोई
उत्तर - (D) पुत्र

प्रश्न - 'C', A के पिता जी का भतीजा है । 'D', A का चचेरा भाई या बहन है, लेकिन C का भाई नहीं है बताएं कि 'D' का C से क्या संबंध है ?
(A) पिता
(B) फुआ
(C) माँ
(D) बहन
(E) इनमेंं से कोई नहीं
उत्तर - (D) बहन

प्रश्न - एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए रानू ने कहा "वह मेरे दादा जी के एकलौते बेटे का बेटा है ।" रानू से सम्बन्धित तस्वीर में आदमी कौन है ?
(A) चाचा
(B) भाई
(C) चचेरा
(D) इनमेंं से कोई नहीं
उत्तर - (B) भाई