प्रमुख पुरस्कार तथा सम्मान
(1) 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर- साहित्य
(2) ' भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' दिया जाता है _
उत्तर- भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों को रचनात्मक लेखन के लिए प्रोत्साहन करने हेतु ।
(3) 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' के तहत कितनी राशि पुरस्कृत साहित्यकार को प्रदान की जाती है ?
उत्तर- 5 लाख
(4) 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' कब से प्रदान किया जा रहा है ?
उत्तर- 1965 से
(5) 'नोबेल पुरस्कार' कब आरम्भ किये गए ?
उत्तर- 1901 ई.
(6) 'नोबेल पुरस्कार' प्रदान किये जाते है ?
उत्तर- स्वीडिश अकादमी द्वारा
(7) 'नोबेल पुरस्कार' अधिक से अधिक कितने लोगों की भागीदारी में दिया जा सकता है ।
उत्तर- 3
(8) 'नोबेल पुरस्कार' किसकी स्मृति में दिए जाते है ?
उत्तर- अल्फ्रेड नोबेल
(9) 'नोबेल पुरस्कार' किस विषय में नहीं दिया जाता है ?
उत्तर- गणित
(10) 'नोबेल पुरस्कार' विजेता प्रथम भारतीय है ?
उत्तर- रवीन्द्र नाथ टैगोर
(11) सी.वी. रमन को नोबेल पुरस्कार किस वर्ष मिला था ?
उत्तर- 1930 में
(12) 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित भारतीय मूल के साहित्यकार हैं_
उत्तर- वी.एस. नायपाल
(13) 'अर्जुन पुरस्कार' किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर- खेलकूद
(14) 'अर्जुन पुरस्कार' की नकदी राशि कितनी होती है_
उत्तर- 3,00,000 रुपये
(15) 'अर्जुन पुरस्कार' किस व्यक्ति विशेष को प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- खेलों के गौरव को बढ़ाने हेतु किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए
(16) 'भटनागर पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(17) 'धन्वन्तरि पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- चिकित्सा क्षेत्र
(18) 'रैमन मैग्सेसे पुरस्कार' किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- फिलीपींस
(19) 'रैमन मैग्सेसे पुरस्कार' कौन सी संस्था देती है ?
उत्तर- फिलीपींस सरकार
(20) 'भारत रत्न' और अन्य राष्ट्रीय सम्मान का आरम्भ कब हुआ ?
उत्तर- 1954 में
(21) 'भारत रत्न' से विभूषित प्रथम विभूति हैं _
उत्तर- डॉ. एस. राधाकृष्णन
(22) 'भारत रत्न' से विभूषित प्रथम विदेशी हैं _
उत्तर- खान अब्दुल गफ्फार खान
(23) 'भारत रत्न' किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर- कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा तथा जनसेवा के लिए
(24) 2015 में 'भारत रत्न' से सम्मानित व्यक्ति ?
उत्तर- अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय
(25) मरणोपरांत 'भारत रत्न' से विभूषित प्रथम व्यक्ति हैं_
उतर- लाल बहादुर शास्त्री
(26) 'ग्रेमी पुरस्कार' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिये जाते हैं ?
उत्तर- संगीत के क्षेत्र में ( 1958 से)
(27) 'आस्कर पुरस्कार' किस क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं ?
उत्तर- फ़िल्म
(28) 'आस्कर पुरस्कार' की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर- 1929 में
(29) ऑस्कर में नामित प्रथम भारतीय फ़िल्म कौन सी है ?
उत्तर- मदर इंडिया (1957)
(30) 'आस्कर पुरस्कार' पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं ?
उत्तर- भानु अथैय्या
(31) 'आस्कर पुरस्कार' प्रदान किया जाता है _
उत्तर- नेशनल अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा
(32) 'सरस्वती सम्मान' किस क्षेत्र में तथा इसकी राशि कितनी होती हैं ?
उत्तर- साहित्य के क्षेत्र में (1991 से, 5लाख रुपये)
(33) 'सरस्वती सम्मान' के प्रथम प्राप्तकर्ता हैं ?
उत्तर- हरिवंशराय बच्चन
(34) 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिए जाते हैं ?
उत्तर- खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में
(35) खेल प्रशिक्षको के लिए 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' किस वर्ष स्थापित किया गया ?
उत्तर- 1985 ई.
(36) 'पुलित्जर पुरस्कार' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं ?
उत्तर- पत्रकारिता के क्षेत्र में
(37) 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' किस क्षेत्र में एवं इनकी राशि कितनी होती है ?
उत्तर- फ़िल्म के क्षेत्र में (1969से, स्वर्ण कमल और 10 लाख रुपये)
(38) 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' के प्रथम विजेता हैं_
उत्तर- देविका रानी रोनिक
(39) 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' प्रदान किया जाता है_
उत्तर- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
(40) 'नार्मन बोरलोग पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- कृषि
(41) 'लारियास पुरस्कार ' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया जाता है ?
उत्तर- खेल
(42) 'कलिंग पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर- विज्ञान के क्षेत्र में
(43) भारत सरकार (पदम् विभूषण, अशोक चक्र, कलिंग पुरस्कार, भारत रत्न) इनमें से नही देती है ?
उत्तर- कलिंग पुरस्कार
(44) 'किन उपलब्धियों के लिए 'ग्लोबल 500' पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं ?
उत्तर- पर्यावरण प्रतिरक्षा
(45) राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्तम फीचर फिल्म को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ?
उत्तर- नरगिस दत्त पुरस्कार
(46) तानसेन सम्मान राज्य सरकार ने शुरू किया है ?
उत्तर- मध्यप्रदेश
(47) 'मैग्सेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रथम भारतीय हैं ?
उत्तर- आचार्य विनोबा भावे
(48) रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में 'नोबेल पुरस्कार' दिया गया था ?
उत्तर- 1913 ई.
(49) 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर- खेलों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए
(50) 'बेस्ट ऑफ द बुकर प्राइज' (सर्वोत्तम बुकर पुरस्कार ) किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर- सलमान रश्दी