Gender (लिंग) क्या है? जिस शब्द से स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता है, उसे Gender कहते हैं। English Grammar में Gender के 4 प्रकार होते हैं - Masculine, Feminine, Common और Neuter Gender।
इस पोस्ट में हम Masculine से Feminine बनाने के सारे नियम और 50+ उदाहरणों की List को हिंदी में आसान भाषा में समझेंगे।
Kinds of Gender | लिंग के 4 प्रकार
1. Masculine Gender (पुल्लिंग) - पुरुष जाति
जिन संज्ञाओं से पुरुष जाति का बोध होता है। जैसे - Boy, Father, King, Man, Dog, Horse, Brother, Son, Uncle, Husband.
2. Feminine Gender (स्त्रीलिंग) - स्त्री जाति
जिन संज्ञाओं से स्त्री जाति का बोध होता है। जैसे - Girl, Mother, Queen, Woman, Bitch, Mare, Sister, Daughter, Aunt, Wife.
3. Common Gender (उभयलिंग) - दोनों जाति
जिन noun से स्त्री-पुरुष दोनों का बोध होता है। जैसे - Teacher, Doctor, Child, Friend, Student, Baby, Cook, Driver, Player, Leader.
4. Neuter Gender (नपुंसकलिंग) - निर्जीव
जिन noun से निर्जीव पदार्थ या छोटे प्राणियों का बोध होता है। जैसे - Book, Pen, Table, Water, Chair, House, Bird, Rat, Snake, Stone.
Masculine से Feminine बनाने के नियम
नियम 1 - पूरा शब्द बदलकर: Boy - Girl, King - Queen
नियम 2 - अंत में ess
Masculine Gender से Feminine Gender बनाने के नियम
1. पूर्णतः भिन्न शब्द का प्रयोग करके Masculine से Feminine Gender बनाया जाता है। जैसे -
| Masculine Gender (पुल्लिंग) | Feminine Gender (स्त्रीलिंग) |
|---|---|
| Boy - लड़का | Girl - लड़की |
| Brother - भाई | Sister - बहन |
| Bull - बैल | Cow - गाय |
| Dog - कुत्ता | Bitch - कुतिया |
| Father - पिता | Mother - माता |
| Horse - घोड़ा | Mare - घोड़ी |
| Husband - पति | Wife - पत्नी |
| He - वह (पुरुष के लिए) | She - वह (स्त्री के लिए) |
| King - राजा | Queen - रानी |
| Man - आदमी | Woman - औरत |
| Master - स्वामी | Mistress - स्वामिनी |
| Mister - श्रीमान | Mistress - स्वामिनी |
| Nephew - भतीजा | Niece - भतीजी |
| Ox - बैल | Cow - गाय |
| Sir - श्रीमान | Madam - महोदया |
| Son - पुत्र | Daughter - पुत्री |
| Uncle - चाचा | Aunt - चाची |
2. Masculine Gender के अंत में ess या ine जोड़कर भी Feminine Gender बनाते हैं। जैसे -
| Masculine Gender (पुल्लिंग) | Feminine Gender (स्त्रीलिंग) |
|---|---|
| Actor - अभिनेता | Actress - अभिनेत्री |
| God - देवता | Goddess - देवी |
| Lion - सिंह | Lioness - सिंहनी |
| Tiger - शेर | Tigress - शेरनी |
| Prince - राजकुमार | Princess - राजकुमारी |
| Hero - नायक | Heroine - नायिका |
3. कुछ Nouns के पहले या बाद में कोई स्त्रीलिंग शब्द जोड़कर भी Feminine Gender बनाते हैं। जैसे -
| Masculine Gender (पुल्लिंग) | Feminine Gender (स्त्रीलिंग) |
|---|---|
| Male servant - नौकर | Maid servant - नौकरानी |
| Milk-man - दूधवाला | Milk-maid - दूधवाली |
| He-goat - बकरा | She-goat - बकरी |
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, आज हमने सीखा कि Masculine से Feminine Gender बनाने के 3 मुख्य नियम कौन से हैं। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।
यह भी पढ़ें: Noun क्या है? | Pronoun क्या है? | Number क्या है?
