Skip to main content

Posts

Showing posts with the label English Grammar

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

Interrogatives and Negatives Sentences

  ( प्रश्नवाचक तथा नकारात्मक वाक्य ) (1) Interrogative बनाने के नियम ( A) He reads a book. Rules . Verb+s या es हो तो कर्ता के पूर्व Does लिखकर Verb में से s या es हटाकर लिखो । Ans . Does he read a book ? (B) We play there. Rule . Verb की First form हो तो Do कर्ता के पूर्व लिखो । Ans . Do we play there ? (C) He wrote a letter. Rule . Verb की Second form हो तो Did कर्ता के पूर्व और Verb की First form करके कर्ता के बाद लिखो । Ans . Did he write a letter ? (D) He will go there. Rule . सहायक क्रिया हो तो उसे कर्ता के पूर्व लिखो । Ans . Will he go there ? (2) Negative बनाने के नियम (A) He read a book. Rule . Verb की First form+s या es हो तो कर्ता के बाद does not लिखकर verb में से s या es हटाकर लिखो । Ans . He does not read a book. (B) We write a letter. Rule . Verb की First form हो तो do not कर्ता के बाद लिखो । Ans . We do not write a letter. (C) He wrote a letter. Rule . Verb की Second form हो तो कर्ता के बाद did not लिखकर Verb की First form लिखो । Ans . He did not write...

Question Wh type English grammar

  Wh - प्रकार के प्रश्न What, when, where, why, who, how, how much, how many आदि wh-question word कहलाते हैं क्योंकि ये wh से प्रारम्भ होते हैं । how शब्द केवल H से प्रारम्भ होता है किन्तु उसे भी wh-question word माना जाता है । इन शब्दों से आरम्भ होने वाले वाक्यों का उत्तर yes या no कहकर नहीं दिया जा सकता; बल्कि पूरे वाक्य के रूप में ही उत्तर देना सम्भव होता है ।                 What = क्या, when = कब, where = कहाँ, why = क्यों, who = कौन, how = कैसे, how much = कितना (मात्रा), how many = कितने (संख्या) । नीचे लिखे वाक्यों को देखिये - (1) what is your name ? Ans. My name is Rahul . (2) What is your father ? Ans. My father is teacher . (3) When do you go to school ? Ans. I go to school at 7 O'clock . (4) When will you go ? Ans. I will go on Sunday . (5) Where do you live ? Ans. I live at Nagpur . (6) Where will you go ? Ans. I will go home . (7) Who is at the gate ? Ans. She is at the gate. (8) Who is your father ? Ans. Mr. Malhotra ...

Articles kya hai

 Kinds of Articles (उपपद के प्रकार) Ariticles दो प्रकार के होते हैं (1) Definite Articles - the (2) Indefinite Articles - a, an (1) Definite Articles - 'The' Definite Articles कहलाता है । यह उस समय प्रयोग किया जाता है जब हम किसी व्यक्ति विशेष अथवा निश्चित वस्तु के लिए बात करते हैं । जैसे-  This is the boy who gave me the pen. (2) Indefinite Articles - 'A' व 'An' Indefinite Articles कहलाते हैं । इन्हें उस समय प्रयोग किया जाता है, जब हम किसी साधारण व्यक्ति तथा अनिश्चित वस्तु के लिए बात करते हैं । जैसे-  1. This is a book. 2. It is an apple. (1) Definite Article - 'the' का use 'The' का use निम्नानुसार किया जाता है- ● विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु के साथ चाहे वह Singular हो अथवा Plural जैसे- This is the  boy who gave me a rupee. ● किसी एकवचन Common Noun के पूर्व The का प्रयोग करने पर पूरी जाति का बोध होता है । जैसे- The cow is a useful animal ● नदियों, पर्वत श्रृंखलाओं के पूर्व भी The का use किया जाता है । जैसे- The Ganges, The Himalayas ● समुद्र या महा...

Tense kya hai.

 Dosto  आज की blog में Tense के बारे में जानते है । अगर आप भी English बोलना चाहते है तो Tense का ज्ञान बहुत जरूरी है । जिससे आप भी English बोल सकते है आसानी से । आज मैं आप सभी को ब्लॉग के माध्यम से Tense के बारे में बताने जा रहा हूँ । जिससे इंग्लिश को बोलने में और समझने में आसानी हो । आज की युग में हर field में इसकी जरूरत हो रही है । तो चलिए जानते हैं Tense क्या है ।            Tense kya hai Tense - का मतलब काल होता है। tense का मतलब समय होता है। इसे इंग्लिश में tense कहते है।      " क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने का समय का बोध हो उसे tense कहते हैं" उदाहरण:- जैसे- (1) पिंकी दूध पीती है ।   Pinki drinks milk. (2) पिंकी दूध पीती थी ।  Pinki drank  milk. (3) पिंकी दूध पीयेगी ।    Pinki will drink milk. तीनों वाक्यों में एक ही कर्ता है - 'पिंकी' 'Subject'               एक ही कर्म है - 'दूध' 'Object'               एक ही क्रिया है - ...

Case in English grammar ( in hindi )

Case ( कारक ) Case से पता चलता है कि वाक्य में Noun या Pronoun का दूसरे शब्दों से क्या संबंध है । राम पुस्तक पढ़ता है । Ram reads the book. (1). ऊपर के वाक्य में Ram और book दोनों शब्द Noun  हैं । राम का संबंध 'पढ़ता है' (reads) क्रिया से है, अतः क्रिया (Verb) का करने वाला Ram है । क्रिया के करने वाले को Subject (कर्ता) कहते हैं । जब किसी Noun या Pronoun का प्रयोग Subject के रूप में होता है तो वह Nominative Case में होता है । यह कौन प्रश्न का उत्तर होता है । कौन (who)=Ram. (2). Book भी Noun है इस पर 'पढ़ता है' क्रिया का फल पड़ता है । जिस पर क्रिया का फल पड़ता है उसे Object  (कर्म) कहते हैं । अर्थात इसका प्रयोग Objective Case में हुआ है । यह 'क्या' प्रश्न का उत्तर है ।   That is Raju's book. इस वाक्य में दो Noun हैं - 1. Raju's व 2. Book. (3).पहली संज्ञा Raju, दूसरी संज्ञा Book पर अपना अधिकार बता रही है । अतः जब किसी एक संज्ञा का दूसरी संज्ञा पर अधिकार प्रकट होता है तो पहली संज्ञा Possessive Case में होती है । 'ss' लगी संज्ञा Possessive Case...

Conjunction ( समुच्चय बोधक )

English Grammar Conjunction ( समुच्चय बोधक ) इन वाक्यों को देखो । इनमें मोटे छपे वाक्यों पर ध्यान दीजिये । 👉He came and gave a pen. 👉She saw me but she did not talk. 👉He came here when I was sleeping. 👉Do your work or I will punish. 👉 Though he is rich, he is honest. 👉He was weak , yet he passed. 👉He saw a man who was a thief. 👉Hari took leave because he was sick. 👉 If he comes , I will help him. 👉This is the man whose son came. 👉This is the boy whom I helped. 👉He failed still he does not read. 👉He can neither read nor write. 👉You can go either by bus or by train. इन वाक्यों में मोटे छपे शब्द के बाद दूसरा वाक्य है ।जब हम दो वाक्यों को जोड़कर लिखा करते हैं तो इन शब्दों की जरूरत होती है । मोटे छपे शब्द ( and, but, or, yet, though, who, if, because, whose, ghoom, still, neither - nor, either - or ) conjunction हैं। परिभाषा - A conjunction is a word which is used to join two words or clauses or sentences. दो शब्दों या दो उपवाक्यों को जोड़न...

Preposition (सम्बन्धसूचक) -English Grammer

👉Preposition (सम्बन्धसूचक ) A preposition is a word placed before a noun or a pronoun to show its relation with other words in the sentence. वे शब्द , जो संज्ञा या सर्वनाम से पहले आते हैं तथा उसका सम्बन्ध किसी अन्य संज्ञा या सर्वनाम से बताते हैं , सम्बन्धसूचक (Preposition) कहलाते हैं। जैसे-- The book is on the table. यहाँ पर 'on' Preposition है। Preposition अपने बाद आने वाले Noun या Pronoun के बीच में रहता है और उनके बीच समय या स्थान का सम्बन्ध बतलाता है। जैसे-- The birds are on the tree. ऊपर के वाक्य में on दो nouns ---birds और tree के बीच में आया है और इन दोनों के बीच स्थान का सम्बन्ध स्थापित करता है। चिड़िया कहाँ है? उत्तर-पेड़ पर। पेड़ एक जगह है। चिड़िया और पेड़ के बीच स्थान (place) का सम्बन्ध है। यह सम्बन्ध on द्वारा बतलाया गया है। इसी तरह -- Books are in the box. इस वाक्य में 'in' शब्द book और box का सम्बन्ध बताता है। Mohan sits near Ganesh. He comes to me. ऊपर के वाक्यों में near--Mohan और Ganesh में सम्बन्ध बतलाता है। इसी तरह 'to' द्वारा He औ...

Interjection (विस्मयादिबोधक)

👇 Interjection (विस्मयादिबोधक) परिभाषा-- A interjection is a word which expresses some sudden feeling or emotion.                             Interjection वे शब्द हैं, जो मन में एकाएक उठने वाले भावों का बोध कराते हैं। जैसे--प्रसन्नता, घृणा, भय, दु:ख, आश्चर्य। (1) दुःख -- Ah ! I am very hungry. (2) हर्ष -- Hurrah ! My friend got the prize. (3) संबोधन -- Hallo ! You have come back. (4) शर्म -- Shame ! You have stolen the book. (5) आश्चर्य -- Oh ! What a beautiful building the Tajmahal is. (6) शाबाश -- Bravo ! You have fought well. (7) शोक -- Alas ! She is no more. याद रखो ------- 1. Interjection शब्दों के बाद Mark of exclamation ( विस्मयादिबोधक चिन्ह '!') जरूर लगाओ। 2. इनका प्रयोग वाक्य के प्रारम्भ में होता है। _____________________________________

Subject & Predicate English grammar

Subject & Predicate (उद्देश्य एवं विधेय) English grammar  1. A cat is catching a rat. बिल्ली चूहा को पकड़ रही है । 2.We are going to school. हम शाला जा रहे हैं ।    ऊपर के दोनों वाक्यों में किस के बारे में कहा जा रहा है । दोनों वाक्यों में उनकी क्रिया का काम कौन कर रहा है ?   पहले वाक्य -- चूहा पकड़ने का काम 'बिल्ली' कर रही है ।   दुसरे वाक्य -- शाला जाने का काम 'हम' कर रहा है ।             पहले वाक्य का कर्ता 'बिल्ली' है और दूसरे वाक्य का कर्ता 'हम' है । अर्थात् जो क्रिया का काम करता है उसे Subject (कर्ता) कहते हैं । Subject ( कर्ता ) -- कर्ता वाक्य में वह शब्द या समूह होता है, जिनके बारे में कुछ कहा जाये ।   Subject ( कर्ता ) के बारे में कुछ कहा जाये उसे Predicate ( विधेय ) कहते हैं । Subject ( कर्ता )   --   Predicate ( विधेय ) Ram                     ...

Gender(लिंग)

👉Gender(लिंग) Kinds of Gender ( लिंग के प्रकार ) (1) Masculine Gender ( पुल्लिंग ) --जिन संज्ञाओं से पुरुष जाति का बोध होता है,उसे पुल्लिंग ( Masculine Gender ) कहते हैं । जैसे -- Dog, Boy, John, Father, Ox, Horse, Man, Hari. (2) Feminine Gender (स्त्रीलिंग) -- जिस noun से स्त्री जाति का बोध होता है ,उसे स्त्रीलिंग (Feminine Gender) कहते हैं । जैसे-- Mary, Lila, Kamla, Cow, Bitch, Girl, Woman. (3) Common Gender (उभयलिंग) --जिस noun से स्त्री-पुरुष दोनों जाती का बोध होता है,उसे उभयलिंग (Common Gender) कहते हैं । इसका प्रयोग दोनों जातियों के लिए होता है । जैसे-- Friend, Teacher, Doctor, Child, Enemy, Nurse. (4) Neuter Gender (नपुंसक लिंग) --जिस noun से निर्जीव पदार्थ या छोटे-छोटे प्राणियों का बोध होता है उसे नपुंसक लिंग (Neuter Gender) कहते हैं । जैसे-- Water, Silver, Book, Pen, Rat, Bird, Snake. Masculine Gender से Feminine Gender बनाने के नियम निम्ना नुसार  है-- 1.पूर्णत: भिन्न शब्द का प्रयोग करके Masculine से Feminine Gender बनाया जाता है । जैसे-- Masculine...

Pronoun(सर्वनाम) kya hai english grammer

Pronoun(सर्वनाम)  A pronoun is a word which is used in place of a noun. जो शब्द Noun (संज्ञा) के स्थान पर प्रयोग में आते है उन्हें Pronoun (सर्वनाम) कहते है । जैसे- Uma is a girl   उमा एक लड़की है । She goes to school  वह शाला जाती है। इस वाक्य में She उमा के लिए आया है । अत:  'She' Pronoun हुआ । इसी प्रकार He,We,You,They,I,It आदि Pronouns है। Kinds of Pronoun( सर्वनाम के प्रकार ) (1)  Personal Pronoun ( पुरुषवाचक सर्वनाम ) (2)  Relative Pronoun ( सम्बन्धवाचक सर्वनाम ) (3)  Demonstrative Pronoun ( संकेतवाचक सर्वनाम ) (4)  Interrogative Pronoun ( प्रश्नवाचक सर्वनाम ) (5)  Reflexive Pronoun ( निजवाचक सर्वनाम ) (6)  Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम ) (7)  Distributive Pronoun ( विभागाबोधक ) 1.Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम) जो पुरुष जाति का बोध कराते है उन्हें Personal Pronoun कहते है। तीन प्रकार के होते हैं-----   (1) Frist Person ( उत्तम पुरुष ),   (2) Second Person ( मध्यम पुरुष ...

The Noun (संज्ञा)

👉The Noun (संज्ञा) A Noun is the name of a person,place or any thing. किसी व्यक्ति,स्थान,वस्तु या भाव के नाम को संज्ञा (Noun) कहते हैं।            Kinds of Noun (संज्ञा के प्रकार) There are five kinds of noun :- (1) Proper Noun ( व्यक्तिवाचक संज्ञा) (2) Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) (3) Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा) (4) Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) (5) Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) (1) Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)-- A Proper Noun is the name of some particular person,place or thing. किसी व्यक्ति ,स्थान तथा  वस्तु के विशेष नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- (1) Ram is a good boy. (2) Raipur is a big city. (3) Diwali comes in October. (4) The Narmada is a river. (5) The Himalayas is a big mountain. (6) I read the Ramayan every day. (7) The Tajmahal is a beautiful building. याद रखो --- उपरोक्त वाक्यों में Ram एक व्यक्ति विशेष का नाम है ,Raipur एक स्थान का नाम है । उसी प्रकार Diwa...