Chhattisgarh Vidhan Sabha Neta Pratipaksha List 2000 to 2026


छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कौन है 2026


छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में 2026 में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत हैं। वे सक्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें 16 दिसंबर 2023 को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। वो 6वीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद 5 साल के लिए होता है और विपक्षी दल के सबसे बड़े दल का नेता होता है।।


नेता प्रतिपक्ष किसे कहते हैं?


राज्य विधानसभा में जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा विधायक होते हैं लेकिन वह सरकार में नहीं होती, उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। नेता प्रतिपक्ष का मुख्य काम सरकार के कामों पर नजर रखना और जनता के मुद्दों को विधानसभा में उठाना होता है।


नेता प्रतिपक्ष की भूमिका और कार्य


1. सरकार द्वारा लाए गए विधेयकों की समीक्षा करना

2. जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से रखना

3. सरकार की नीतियों में कमी होने पर सवाल उठाना

4. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विपक्ष की आवाज बनना


नेता प्रतिपक्ष की सुविधाएं


नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिलता है। उन्हें सरकारी बंगला, गाड़ी, स्टाफ और सुरक्षा दी जाती है।


निष्कर्ष


तो दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष 2026 में चरण दास महंत हैं। नीचे दी गई लिस्ट में हमने 2000 से लेकर अब तक के सभी नेता प्रतिपक्ष के नाम दिए हैं जो आपके CGPSC और व्यापम परीक्षा के लिए भी बहुत उपयोगी है।

क्रम नाम कार्यकाल क्षेत्र
1नंद कुमार साय2000-2003तपकरा
2महेंद्र कर्मा2003-2008दंतेवाड़ा
3रविंद्र चौबे2009-2013साजा
4टी.एस. सिंहदेव2014-2018अंबिकापुर
5धरमलाल कौशिक2019-2022बिल्हा
6नारायण चंदेल2022-2023जांजगीर
7चरण दास महंत2023-अब तकशक्ति