भूगोल सामान्य ज्ञान हर परीक्षा में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम भूगोल के 50+ सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न को आसान भाषा में समझेंगे। इनको याद कर लो, Railway, SSC, Police और सभी Exam में काम आएँगे।
भूगोल - एक नजर में
| विषय | सबसे बड़ा / सबसे छोटा |
|---|---|
| सबसे बड़ा महासागर | प्रशांत महासागर |
| सबसे छोटा महासागर | आर्कटिक महासागर |
| सबसे बड़ी नदी | नील नदी (लम्बाई में) |
| सबसे बड़ा द्वीप | ग्रीनलैंड |
| सबसे बड़ा मरुस्थल | सहारा मरुस्थल |
| सबसे ऊँची पर्वत चोटी | माउंट एवरेस्ट (8,848 मी.) |
| सबसे गहरी झील | बैकल झील |
| सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल) | रूस |
| सबसे छोटा देश | वेटिकन सिटी |
भूगोल सामान्य ज्ञान - महत्वपूर्ण तथ्य
- पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास 12,756 किमी और ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी है।
- पृथ्वी का घनत्व 5.52 ग्राम प्रति घन सेमी है।
- पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है।
- पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन 6 घंटे लगते हैं।
- सूर्य के सबसे निकट ग्रह बुध है और सबसे दूर वरुण है।
- शुक्र को भोर का तारा और साँझ का तारा कहा जाता है।
- मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है।
- बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
- शनि के चारों ओर वलय (छल्ले) पाए जाते हैं।
- चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।
- भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और सबसे छोटा राज्य गोवा है।
- भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है।
- भारत की सबसे ऊँची चोटी K2 (गॉडविन ऑस्टिन) है।
- थार मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
- सुंदरबन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
- भारत में सबसे ज्यादा वर्षा मासिनराम (मेघालय) में होती है।
- भारत की सबसे बड़ी झील वुलर झील (जम्मू-कश्मीर) है।
- भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई बंदरगाह है।
- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट है।
- कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
- भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।
- भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का 7वाँ स्थान है।
- जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का पहला स्थान है।
- नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
- गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है।
- ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांगपो कहा जाता है।
- मानसरोवर झील तिब्बत में स्थित है।
- आस्ट्रेलिया में काला मृग और कंगारू पाये जाते हैं।
- नाइजर नदी को तेल नदी कहा जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, आज हमने भूगोल सामान्य ज्ञान के 50+ महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में जाना। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान | भारत का सामान्य ज्ञान | Subject और Predicate क्या है?
