General knowledge in hindi
1. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ?
(a) कास्य युग
(b) नवपाषाण युग
(c) पुरापाषाण युग
(d) लौह युग
उत्तर - (a) कास्य युग
2. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे-
(a) ग्रामीण
(b) शहरी
(c) यायावर/खानाबदोश
(d) जनजातीय
उत्तर - (b) शहरी
3. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?
(a) पंजाब
(b) सिंध
(c) गुजरात
(d) उत्तरप्रदेश
उत्तर - (b) सिंध
4. भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर था-
(a) हड़प्पा
(b) पंजाब
(c) मोहनजोदड़ो
(d) सिंध
उत्तर - (a) हड़प्पा
5. वैदिक गणित का महत्वपूर्ण अंग है-
(a) शतपथ ब्राह्मण
(b) अथर्ववेद
(c) शुल्व सूत्र
(d) छान्दोग्य उपनिषद
उत्तर - (c) शुल्व सूत्र
6. प्रथम विधि विधाता कौन हैं ?
(a) मनु
(b) चाणक्य
(c) चन्द्रगुप्त
(d) सेल्युकस
उत्तर - (a) मनु
7. वेदों की संख्या कितनी होती है ?
(a) दो
(b) तीन
(c) चार
(d) पांच
उत्तर - (c) चार
8. पुराणों की संख्या कितनी होती है ?
(a) 18
(b) 19
(c) 20)
(d) 21
उत्तर - (a) 18
9. 'चरक संहिता' नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है ?
(a) अर्थशास्त्र
(b) राजनीति
(c) चिकित्सा
(d) धर्म
उत्तर - (c) चिकित्सा
10. ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं ?
(a) 7
(b) 8
(c) 9
(d) 10
उत्तर - (d) 10
11. 'आर्य' शब्द इंगित करता है-
(a) नृजाति समूह को
(b) यायावरी जन को
(c) भाषा समूह को
(d) श्रेष्ठ वंश को
उत्तर - (a) नृजाति समूह को
12. चाणक्य का अन्य नाम था-
(a) भट्टस्वामी
(b) विष्णुगुप्त
(c) राजशेखर
(d) विशाखदत्त
उत्तर - (b) विष्णुगुप्त
13. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया था ?
(a) शकों ने।
(b) पार्थियनों ने
(c) यूनानियों ने
(d) कुषाणों ने
उत्तर - (c) यूनानियों ने
14. कनिष्क की राजधानी थी-
(a) पुरुषपुर
(b) बनारस
(c) इलाहाबाद
(d) सारनाथ
उत्तर - (a) पुरुषपुर
15. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?
(a) व्हेनत्सांग
(b) मेगास्थनीज
(c) इतसिंग
(d) फाह्वान
उत्तर - (b) मेगास्थनीज
16. 'आनन्दमठ' के लेखक कौन हैं ?
(a) रविन्द्र नाथ टैगोर
(b) बंकिमचन्द्र चटर्जी
(c) सरोजनी नायडू
(d) अरविंद घोष
उत्तर - (b) बंकिमचन्द्र चटर्जी
17. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित किया गई ?
(a) साइमन आयोग का प्रस्ताव
(b) क्रिप्स प्रस्ताव
(c) माउंटबेटन योजना
(d) कैबिनेट मिशन योजना
उत्तर - (d) कैबिनेट मिशन योजना
18. संविधान सभा के चुने हुए स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
(a) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(b) सच्चिदानंद सिन्हा
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d) एस. राधाकृष्णन
उत्तर - (c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
19. धर्मनिरपेक्ष का अर्थ है-
(a) जिस देश का कोई रन धर्म न हो
(b) सरकार द्वारा धर्म का संरक्षण
(c) सभी धर्मों का महत्व स्वीकार करना
(d) राष्ट्रधर्म का विशेष संविधानिक महत्व
उत्तर -(c) सभी धर्मों का महत्व स्वीकार करना
20. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ-
(a) 26 जनवरी, 1950
(b) 26 नवम्बर, 1949
(c) 11 फरवरी, 1948
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (b) 26 नवम्बर, 1949
21. भारतीय संविधान में कुल कितने भाग हैं ?
(a) 18
(b) 20
(c) 22
(d) 24
उत्तर - (c) 22
22. भारत के संविधान का भाग IV किसके बारे में बताता है ?
(a) मूलभूत अधिकार
(b) नागरिकता
(c) राज्य के नीति निर्देशक सिध्दांत
(d) मूलभूत कर्तव्य
उत्तर - (c) राज्य के नीति निर्देशक सिध्दांत
23. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियां हैं ?
(a) 8
(b) 10
(c) 12
(d) 14
उत्तर - (c) 12
24. निम्नलिखित में से किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है ?
(a) जन्म
(b) वंशानुगत
(c) पंजीकरण
(d) ये सभी
उत्तर - (d) ये सभी
25. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमंत्री
(c) विरोधी दल का नेता
(d) भारत सरकार का मुख्य सचिव
उत्तर - (a) राष्ट्रपति
26. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिये-
(a) 21 वर्ष
(b) 25 वर्ष
(c) 30 वर्ष
(d) 35 वर्ष
उत्तर - (d) 35 वर्ष
27. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं ?
(a) चुनाव आयोग
(b) संसद
(c) उच्चतम न्यायालय
(d) उपराष्ट्रपति
उत्तर - (c) उच्चतम न्यायालय
28. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?
(a) उपराष्ट्रपति
(b) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(c) प्रधानमंत्री
(d) लोकसभाध्यक्ष
उत्तर - (a) उपराष्ट्रपति
29. राष्ट्रपति का रिक्त स्थान भर लिया जाना चाहिए-
(a) 30 दिनों में
(b) 6 माह में
(c) 9 माह में
(d) 1 वर्ष में
उत्तर - (b) 6 माह में
30. भारत के चौथे राष्ट्रपति थे-
(a) वी.वी. गिरि
(b) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(c) डॉ. जाकिर हुसैन
(d) फखरुद्दीन अली अहमद
उत्तर - (a) वी.वी. गिरि
31. राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व कौन करता है ?
(a) राष्ट्रपति
(b) उपराष्ट्रपति
(c) प्रधानमंत्री
(d) स्पीकर
उत्तर - (b) उपराष्ट्रपति
32. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है ?
(a) जनता
(b) संसद
(c) राष्ट्रपति
(d) मंत्रिमंडल
उत्तर - (b) संसद
33. राज्यसभा कब भंग की जाती है ?
(a) 5 वर्ष बाद
(b) राष्ट्रपति के शासन में
(c) संकटकालीन स्थिति में
(d) राज्यसभा कभी भंग नहीं कि जाती है
उत्तर - (d) राज्यसभा कभी भंग नहीं कि जाती है
34. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल-
(a) 4 वर्ष होता है
(b) 5 वर्ष होता है
(c) 6 वर्ष होता है
(d) 8 वर्ष होता है
उत्तर - (c) 6 वर्ष होता है
35. वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है ?
(a) I.B.R.D
(b) I.M.F
(c) U.N.D.P
(d) W.T.O
उत्तर - (a) I.B.R.D
36. संरचनात्मक बेरोजगारी का कारण है-
(a) अवस्फीति की अवस्था
(b) भारी उद्योग की अभिनति
(c) कच्चे माल की कमी
(d) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता
उत्तर - (d) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता
37. भारत में मुद्रा स्फीति मापी जाती है-
(a) थोक मूल्य सूचकांक द्वारा
(b) शहरी गैर कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा
(c) कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा
(d) राष्ट्रीय आय अवस्फीति द्वारा
उत्तर - (a) थोक मूल्य सूचकांक द्वारा।
38. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष होता है-
(a) अप्रैल-मार्च
(b) जुलाई-जून
(c) अक्टूबर-सितम्बर
(d) जनवरी-दिसम्बर
उत्तर - (a) अप्रैल-मार्च
39. भारत में तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है-
(a) गुजरात
(b) आंध्रप्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) मध्यप्रदेश
उत्तर - (b) आंध्रप्रदेश
40. अंतराष्ट्रीय दिनाँक रेखा कहाँ से होकर गुजरती है ?
(a) 0°
(b) 180°
(c) 99°
(d) 270°
उत्तर - (b) 180°
41. वायुमंडल की सबसे निचली परत कहलाती है-
(a) मध्यमण्डल
(b) आयनमण्डल
(c) क्षोभ मण्डल
(d) समताप मण्डल
उत्तर - (c) क्षोभ मण्डल
42. हवाई जहाज प्रायः..................में उड़ते हैं-
(a) क्षोभ मण्डल
(b) समताप मण्डल
(c) मध्यमण्डल
(d) बाह्यमण्डल
उत्तर - (b) समताप मण्डल
43. प्रातःकाल में गाया जाने वाला राग है-
(a) टोड़ी
(b) दरबारी
(c) भोपाली
(d) भीमपलासी
उत्तर - (b) दरबारी
44. पण्डित भीमसेन जोशी के क्रियाकलाप का क्षेत्र क्या रहा है ?
(a) साहित्य
(b) शास्त्रीय संगीत
(c) शिक्षा
(d) पत्रकारिता
उत्तर - (b) शास्त्रीय संगीत
45. सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र है-
(a) सितार
(b) तबला
(c) सरोद
(d) वीणा
उत्तर - (d) वीणा
46. 'मोनालिसा' क्या है ?
(a) एक चित्र
(b) गायिका
(c) फ्रांसीसी गुप्तचर
(d) उपन्यास
उत्तर - (a) एक चित्र
47. चेरापुंजी का नया नाम है-
(a) सोहरा
(b) मोहरा
(c) गोहरा
(d) जोहरा
उत्तर - (a) सोहरा
48. अंकोरवाट कहाँ अवस्थित है ?
(a) वियतनाम
(b) तिब्बत
(c) इंडोनेशिया
(d) कम्बोडिया
उत्तर - (d) कम्बोडिया
49. भारत की प्राचीन भाषा है-
(a) हिन्दी
(b) प्राकृत
(c) संस्कृत
(d) पाली
उत्तर - (c) संस्कृत
50. अस्त होते समय सूर्य लाल किस कारण दिखायी देता है ?
(a) परावर्तन
(b) प्रकीर्णन
(c) अपवर्तन
(d) विवर्तन
उत्तर - (b) प्रकीर्णन