GK in Hindi Samany gyan Chemistry
1. न्यूट्रॉन की खोज की थी-
(a) चैडविक ने
(b) रदरफोर्ड ने
(c) बोहर ने
(d) न्यूटन ने
उत्तर - (a) चैडविक ने
2. निम्न में से किसे विभाजन नहीं किया जा सकता है ?
(a) नाभिक
(b) फोटॉन
(c) धन आयन
(d) परमाणु
उत्तर - (b) फोटॉन
3. जब दो इलेक्ट्रान एक ही कक्ष में होते हैं, तो उनमें क्या पाया जाता है ?
(a) एक जैसा चक्रण
(b) विपरीत चक्रण
(c) एक जैसा अथवा विपरीत चक्रण
(d) कोई चक्रण नहीं
उत्तर - (b) विपरीत चक्रण
4. किसी तत्व के एक परमाणु में 10 इलेक्ट्रान, 10 प्रोटॉन और 12 न्यूट्रॉन वाला कण कौन-सा है ?
(a) 32
(b) 22
(c) 44
(d) 20
उत्तर - (b) 22
5. तत्वों की प्रकृति को ज्ञात किया जा सकता है-
(a) इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण के द्वारा
(b) परमाणु क्रमांक के द्वारा
(c) परमाणु द्रव्यमान के द्वारा
(d) परमाणु भार द्वारा
उत्तर - (a) इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण के द्वारा
6. रेडियोसक्रियता की खोज किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम की ?
(a) मैडम क्यूरी
(b) आइरीन क्यूरी
(c) हेनरी बेक्वेरल
(d) ई. रदरफोर्ड
उत्तर - (c) हेनरी बेक्वेरल
7. रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित करता है-
(a) अल्का कण
(b) बीटा कण
(c) गामा कण
(d) इनमें से सभी
उत्तर - (d) इनमें से सभी
8. परमाणु शक्ति संयंत्र किस सिद्धान्त पर काम करता है ?
(a) विखण्डन
(b) संलयन
(c) तापीय दहन
(d) उपर्युक्त तीनों का संयुक्त प्रभाव
उत्तर - (a) विखण्डन
9. एक रेडियोधर्मी तत्व जिसके भारत में बड़े भंडार पाए जाते हैं ?
(a) प्लूटोनियम
(b) रेडियम
(c) थोरियम
(d) यूरेनियम
उत्तर - (c) थोरियम
10. परमाणु बम का आविष्कार किसने किया था ?
(a) मैडम क्यूरी
(b) पियरे क्यूरी
(c) ऑटो हान
(d) एल्बर्ट आइंस्टीन
उत्तर - (c) ऑटो हान
11. एक रेडियोएक्टिव पदार्थ की अर्द्ध आयु 4 महीने हैं । इस पदार्थ के तीन चौथाई भाग का क्षय होने में समय लगेगा-
(a) 3 महीने
(b) 4 महीने
(c) 8 महीने
(d) 12 महीने
उत्तर - (c) 8 महीने
12. धनायन तब बनता है, जब-
(a) परमाणु इलेक्ट्रान ग्रहण करता है ।
(b) परमाणु इलेक्ट्रान खोता है ।
(c) परमाणु पर बाहर से धनावेश आता है ।
(d) परमाणु से प्रोटॉन बाहर निकल जाता है ।
उत्तर - (b) परमाणु इलेक्ट्रान खोता है ।
13. इथिलीन अणु की आकृति होती है-
(a) एकरैखिक
(b) चतुष्फलकीय
(c) समतल त्रिकोणीय
(d) अष्टफलकीय
उत्तर - (c) समतल त्रिकोणीय
14. उदासीन जल का pH मान क्या होता है ?
(a) 10
(b) 8
(c) 9
(d) 7
उत्तर - (d) 7
15. आदर्श गैस की ऊर्जा निर्भर करती है-
(a) दाब पर
(b) आयतन पर
(c) तापमान पर
(d) मोल की संख्या पर
उत्तर - (d) मोल की संख्या पर
16. परम ताप का मान होता है-
(a) 0℃
(b) -273℃
(c) 100℃
(d) 180°K
उत्तर - (b) -273℃
17. गैसीय समीकरण pV = nRT में R सूचित करता है-
(a) गैस के किसी भी परमाणु को
(b) एक ग्राम गैस को
(c) एक मोल गैस को
(d) एक लीटर गैस को
उत्तर - (c) एक मोल गैस को
18. इलेक्ट्रान त्यागने की प्रवृति कहलाती है-
(a) आक्सीकरण
(b) अवकरण
(c) उत्प्रेरण
(d) अभिप्रेरण
उत्तर - (a) आक्सीकरण
19. प्रकाश आक्सीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है-
(a) प्रकाश द्वारा
(b) ऊष्मा द्वारा
(c) आक्सीजन द्वारा
(d) उत्प्रेरक द्वारा
उत्तर - (a) प्रकाश द्वारा
20. प्राकृतिक गैस में मुख्यतः रहता है-
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) प्रोपेन
(d) ब्यूटेन
उत्तर - (a) मिथेन
21. गोबर गैस में मुख्यतः होता है-
(a) मिथेन
(b) इथिलीन
(c) ऐसोटीलीन
(d) कार्बन मोनो ऑक्साइड
उत्तर - (a) मिथेन
22. L.P.G. का मुख्य घटक है-
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) पेन्टेन
(d) ब्यूटेन
उत्तर - (d) ब्यूटेन
23. L.P.G का पूरा नाम क्या है ?
(a) लिक्विड पेट्रोलियम गैस
(b) लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस
(c) लेडेड पेट्रोलियम गैस
(d) लो पेट्रोलियम गैस
उत्तर - (b) लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस
24. भूरा कोयला (Brown Coal) के नाम से जाना जाता है ?
(a) पीट
(b) लिग्नाइट
(c) बिटुमिनस
(d) एंथ्रासाइट
उत्तर - (b) लिग्नाइट
25. निम्न में से किस एक का ईंधन मान अधिकतम होता है ?
(a) हाइड्रोजन
(b) चारकोल
(c) प्राकृतिक गैस
(d) गैसोलीन
उत्तर - (a) हाइड्रोजन
26. जलते पेट्रोल को पानी नहीं बुझा पाता है, क्योकि-
(a) पेट्रोल और जल के मिश्रण से एक ज्वलनशील रसायन उत्पन्न होता है ।
(b) जलता हुआ पेट्रोल पानी को तुरंत भाप बना देता है ।
(c) अपने सापेक्ष कम घनत्व के कारण पेट्रोल पानी पर तैरता है ।
(d) जलते हुए पेट्रोल से सम्पर्क पर जल आक्सीजन छोड़ता है, जो जलने में सहायक होती है ।
उत्तर -(c) अपने सापेक्ष कम घनत्व के कारण पेट्रोल पानी पर तैरता है ।
27. निम्न में से कौन जीवाश्म ईंधन नहीं है ?
(a) कोयला
(b) पेट्रोलियम
(c) नाइट्रोजन
(d) जल गैस
उत्तर - (c) नाइट्रोजन
28. मानव निर्मित तत्व की पहचान कीजिए-
(a) कार्बन
(b) सोना
(c) कैलीफोर्नियम
(d) कैल्सियम
उत्तर - (c) कैलीफोर्नियम
29. आवर्त सारणी के क्षैतिज स्तम्भों को कहते हैं-
(a) आवर्त
(b) वर्ग
(c) विद्युत रासायनिक क्रम
(d) अधातु
उत्तर - (a) आवर्त
30. आधुनिक आवर्त सारणी में वर्गों की कुल संख्या है-
(a) 7
(b) 9
(c) 16
(d) 18
उत्तर - (d) 18
31. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तों की कुल संख्या है-
(a) 5
(b) 7
(c) 9
(d) 16
उत्तर - (b) 7
32. सोडियम धातु को रखा जाता है-
(a) जल
(b) पेट्रोल
(c) मिट्टी के तेल
(d) ईथर
उत्तर - (c) मिट्टी के तेल
33. धोवन सोडा का रासायनिक नाम है-
(a) सोडियम कार्बोनेट
(b) सोडियम बाइकार्बोनेट
(c) पोटैशियम कार्बोनेट
(d) पोटैशियम बाइकार्बोनेट
उत्तर - (a) सोडियम कार्बोनेट
34. फोटोग्राफी में स्थायीकर के रूप में प्रयुक्त होने वाला रसायन है-
(a) सोडियम सल्फेट
(b) सोडियम थायोसल्फेट
(c) अमोनियम परसल्फेट
(d) बोरेक्स (सुहागा)
उत्तर - (b) सोडियम थायोसल्फेट
35. लोहा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है-
(a) दूध में
(b) अंडे में
(c) रसदार फलों में
(d) हरी सब्जियों में
उत्तर - (d) हरी सब्जियों में
36. जंग लगने पर लोहे का भार-
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) कोई परिवर्तन नहीं होता
(d) परिवर्तन होता है
उत्तर - (a) बढ़ता है
37. लोहे का शुद्धतम रूप है-
(a) स्टील
(b) पिटवा लोहा
(c) ढलवाँ लोहा
(d) स्टेनलेस स्टील
उत्तर - (b) पिटवा लोहा
38. निम्न में कौन विद्युत अचुम्बकीय है ?
(a) निकेल
(b) कोबाल्ट
(c) क्रोमियम
(d) ताँबा
उत्तर - (d) ताँबा
39. राजस्थान में ताँबा का विशाल भण्डार स्थित है-
(a) डीडवाना क्षेत्र में
(b) बीकानेर क्षेत्र में
(c) उदयपुर क्षेत्र में
(d) खेतड़ी क्षेत्र में
उत्तर - (d) खेतड़ी क्षेत्र में
40. स्टील को कठोरता प्रदान करने के लिए मिलायी जाती है-
(a) कार्बन की मात्रा
(b) मैंगनीज की मात्रा
(c) सिलिकॉन की मात्रा
(d) क्रोमियम की मात्रा
उत्तर - (d) क्रोमियम की मात्रा
41. निम्न में से कौन सामान्य ताप पर द्रव है ?
(a) सीसा
(b) पारा
(c) निकेल
(d) टिन
उत्तर - (b) पारा
42. विद्युत बल्ब का तनु किसका बना होता है ?
(a) एलुमिनियम
(b) चाँदी
(c) लोहा
(d) टंगस्टन
उत्तर - (d) टंगस्टन
43. निम्नलिखित में सबसे भारी धातु है-
(a) ताँबा
(b) यूरेनियम
(c) ऐलुमिनियम
(d) चाँदी
उत्तर - (b) यूरेनियम
44. स्टील में कार्बन का प्रतिशत होता है-
(a) 0.1 से 1.5
(b) 1.5 से 3.0
(c) 3.0 से 4.0
(d) 4.0 से 6.0
उत्तर - (a) 0.1 से 1.5
45. अश्रु गैस (Tear gas) है-
(a) अमोनिया
(b) क्लोरीन
(c) हाइड्रोजन कार्बाइड
(d) हाइड्रोजन सल्फाइड
उत्तर - (a) अमोनिया
46. भारी वाहनों में डीजल का उपयोग इसलिए किया जाता है-
(a) अधिक माइलेज और ईंधन की सुरक्षा
(b) कम खर्च और ईंधन की बचत
(c) उच्च क्षमता और आर्थिक बचत
(d) पेट्रोल की अपेक्षा सस्ता होने के कारण
उत्तर - (c) उच्च क्षमता और आर्थिक बचत
47. डी.डी.टी. (D.D.T) का पूरा नाम है-
(a) डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो मिथेन
(b) डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो इथेन
(c) डाइक्लोरो डाईबेन्जाइल ट्राइक्लोरो इथेन
(d) डाइक्लोरो डाईइथाइल ट्राइक्लोरो मिथेन
उत्तर - (b) डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो इथेन
48. शुद्ध तत्व कौन सा है-
(a) काँच
(b) सीमेंट
(c) सोडियम
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (c) सोडियम
49. वह वैज्ञानिक जिसने 'परमाणु सिध्दांत' की खोज की
(a) रदरफोर्ड
(b) मैडम क्यूरी
(c) जान डाल्टन
(d) एलबर्ट आइंस्टीन
उत्तर - (c) जान डाल्टन
50. मुख्य क्वाण्टम संख्या निर्धारित करती है-
(a) नाभिक से इलेक्ट्रान की दूरी
(b) उपकोश की आकृति
(c) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास
(d) इलेक्ट्रान का अपनी धुरी पर चक्रण
उत्तर - (c) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास
