सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Question Wh type English grammar

 Wh - प्रकार के प्रश्न

What, when, where, why, who, how, how much, how many आदि wh-question word कहलाते हैं क्योंकि ये wh से प्रारम्भ होते हैं । how शब्द केवल H से प्रारम्भ होता है किन्तु उसे भी wh-question word माना जाता है । इन शब्दों से आरम्भ होने वाले वाक्यों का उत्तर yes या no कहकर नहीं दिया जा सकता; बल्कि पूरे वाक्य के रूप में ही उत्तर देना सम्भव होता है ।
                What = क्या, when = कब, where = कहाँ, why = क्यों, who = कौन, how = कैसे, how much = कितना (मात्रा), how many = कितने (संख्या) ।

नीचे लिखे वाक्यों को देखिये -
(1) what is your name ?
Ans. My name is Rahul.

(2) What is your father ?
Ans. My father is teacher.

(3) When do you go to school ?
Ans. I go to school at 7 O'clock.

(4) When will you go ?
Ans. I will go on Sunday.

(5) Where do you live ?
Ans. I live at Nagpur.

(6) Where will you go ?
Ans. I will go home.

(7) Who is at the gate ?
Ans. She is at the gate.

(8) Who is your father ?
Ans. Mr. Malhotra is my father.

(9) Why do yo go there ?
Ans. I go there to read.

(10) Why will she go to the hospital ?
Ans. She will go the hospital because she is sick.

(11) How old are you ?
Ans. I am twelve (years old).

(12) How is your mother ?
Ans. She is better.

 इन वाक्यों को देखकर पता चलता है कि इन प्रश्नों का उत्तर yes या no में नहीं दिया जा सकता है । हर प्रश्न का शब्द एक निश्चित उत्तर चाहता है । हर प्रश्न का शब्द उत्तर में नीचे लिखी बातें चाहता है ।
(1) What = क्या – इसके उत्तर में कोई कार्य घटना, वस्तु का नाम आदि बताना पड़ता है ।
(2) When = कब – इसके उत्तर में समय बताया जाता है ।
(3) Where = कहाँ – इसके उत्तर में स्थान बताया जाता है ।
(4) Who = कौन – इसके उत्तर में किसी व्यक्ति का नाम बताया जाता है ।
(5) Why = क्यों – इसके उत्तर में किसी घटना या कार्य का कारण बताया जाता है ।
(6) How = कैसे – इसके उत्तर में किसी कार्य के करने का तरीका या ढंग बताया जाता है ।

उदाहरण–
(1) Dr. Sunil is john's father.
Ans. Who is John's father ?

(2) John's school is on Oxford.
Ans. Where is John's school ?

(3) John's father was at home.
Ans. Where was John's father ?

(4) john was reading.
Ans. What was John doing ?

(5) Snow falls in winter in india.
Ans. When does snow fall in India ?

(6) Trees grow new buds and leaves in spring.
Ans. When do the trees grow new buds and leaves ?

(7) He came to see me.
Ans. Why did he come ?

(8) She is sick.
Ans. How is she ?

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)