Subject और Predicate क्या है - हिंदी में उदाहरण सहित समझें, Subject Prrdicate in Hindi




Subject और Predicate क्या है? हर वाक्य के दो भाग होते हैं - Subject (कर्ता) जो काम करता है, और Predicate (विधेय) जो उसके बारे में बताता है। जैसे - Ram (Subject) is playing (Predicate)।

Subject और Predicate को समझें

Sentence (वाक्य)Subject (कर्ता)Predicate (विधेय)
Ram is playing.Ram - रामis playing - खेल रहा है
Sita is singing.Sita - सीताis singing - गा रही है
The dog is barking.The dog - कुत्ताis barking - भौंक रहा है
Birds are flying.Birds - पक्षीare flying - उड़ रहे हैं
My father is a teacher.My father - मेरे पिताजीis a teacher - एक शिक्षक हैं
She is dancing.She - वह (लड़की)is dancing - नाच रही है
They are playing football.They - वेare playing football - फुटबॉल खेल रहे हैं
The sun rises in the east.The sun - सूरजrises in the east - पूर्व में उगता है
He reads a book.He - वह (लड़का)reads a book - किताब पढ़ता है
We are going to school.We - हमare going to school - स्कूल जा रहे हैं

Subject की पहचान कैसे करें?

ट्रिक: वाक्य में "कौन / किसने" पूछो। जो जवाब मिले, वही Subject है।
जैसे - कौन खेल रहा है? - Ram। तो Ram Subject हुआ।

Predicate की पहचान कैसे करें?

ट्रिक: Subject के बारे में जो कुछ भी कहा जाए, वही Predicate है।
जैसे - Ram क्या कर रहा है? - खेल रहा है। तो is playing Predicate हुआ।


Exercise - अभ्यास करें

1. Mohan is running.
2. The cat is sleeping.
3. Children are laughing.
4. I am writing a letter.
5. Gita is cooking food.

इन वाक्यों में Subject और Predicate अलग-अलग करके कॉपी में लिखो।


निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, आज हमने सीखा कि Subject और Predicate क्या है और उन्हें कैसे पहचानें। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

यह भी पढ़ें: Noun क्या है? | Pronoun क्या है? | Gender क्या है?