Preposition English Grammar in Hindi in on under above between examples - Online Gk Tips



Preposition (संबंधसूचक) English Grammar का बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस पोस्ट में हम Preposition क्या है, इसके प्रकार और At, On, In, To, For, Since, Between, Among, Into, Behind, By, From, Across, Above, Before, After, Through, Beside, Out of, During के नियम आसान हिंदी में उदाहरण के साथ सीखेंगे।

Topic: Preposition - English Grammar
Medium: Hindi + English
Useful For: Class 6-12, Competitive Exam, PSC, SSC, Railway

Preposition क्या है?

A preposition is a word placed before a noun or a pronoun to show its relation with other words in the sentence.

वह शब्द जो Noun या Pronoun के पहले आकर उसका सम्बन्ध किसी अन्य संज्ञा या सर्वनाम से बताता है, संबंधसूचक (Preposition) कहलाता है। जैसे-

The book is on the table.
यहाँ 'on' Preposition है।

Preposition के बाद आने वाले Noun या Pronoun के बीच में रहता है और उनके बीच सम्बन्ध का सम्बन्ध बताता है। जैसे-

The birds are on the tree.
The birds और tree के बीच में 'on' है और उन दोनों के बीच स्थान (place) का सम्बन्ध है। यह सम्बन्ध 'on' से प्रकट होता है।

Books are in the box.
इस वाक्य में 'in' शब्द book और box का सम्बन्ध बताता है।

Mohan sits near Ganesh.
He comes to me. - यहाँ near-Mohan और Ganesh में सम्बन्ध बताता है। इसी तरह 'to' द्वारा He और me में सम्बन्ध बताया गया है।

On, in, near, to सभी Prepositions हैं।

Kinds of Prepositions (संबंधसूचक के प्रकार)

Prepositions को हम निम्न रूप में विभक्त कर सकते हैं:-

1. Simple Preposition - at, on, in, of, to, with, up, from, under, for, between, by, till आदि ये हैं।
2. Compound Preposition - इस प्रकार के Prepositions साधारणतया noun, adjective व adverb के पहले be, a उपसर्ग जोड़कर बनते हैं, जैसे- along- a+long, about- a+about, above, across, among, around, before, behind, beside, between, inside, outside, within, without आदि।
3. Phrase Prepositions - इस प्रकार के prepositions में एक से अधिक शब्दों से मिलकर बनते हैं तथा एक Preposition का कार्य करते हैं। जैसे- Along with, away from, because of, for the sake of, in front of, in place of आदि।

Preposition के नियम (प्रयोग) और उदाहरण

1. At - (पर, में) किसी छोटे स्थान या नाम के पूर्व प्रयोग किया जाता है। जैसे-
He came at 7 O'clock.
Mathura lives at Mathura.

2. In - (में) बड़े देश या नगर जब वस्तु पहले से अन्दर हो, कई नगर के नाम के पूर्व। जैसे-
He came in July.
He lives in Delhi.
He is in the room.

3. On - (पर) किसी वस्तु के ऊपर से दूसरी को छूती हो। जैसे-
The book is on the table.
He came on Monday.
He came on 5th July, 1986.

4. With - (के साथ) जब साथ-साथ कार्य करने के बीच सम्बन्ध हो अथवा किसी वस्तु को साधन के रूप में प्रयोग किया जाये। जैसे-
He writes with a pen.
He has been playing for two hours.

5. For - (के लिए) जब किसी अवधि के लिए प्रयोग किया जाता है। जैसे-
He has been playing for two hours.

6. Since - (से) जब किसी निश्चित समय, तारीख, माह या वर्ष के नाम के पूर्व। जैसे-
He has been playing since 2 O'clock.

7. Between - (के बीच) जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच के लिए प्रयोग किया जाता है। जैसे-
He divided the sweet between Ram and Hari.

8. Among - (के बीच) जब दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच के लिए among का प्रयोग होता है। जैसे-
He was playing among the boys.

9. Into - (में) जब बाहर से भीतर की ओर जाने की गति होती हो, तब Into का प्रयोग करते हैं। जैसे-
He ran into the room.

10. In front of - (के सामने) जैसे-
The tree is in front of the house.

11. Behind - (के पीछे) जैसे-
The tree is behind the house.

12. By / By (द्वारा) - किसी के द्वारा किए जाने, किसी निश्चित समय, साधन, वाहन या किसी अन्य चीज के लिए प्रयोग किया जाता है। जैसे-
He went to Bhopal by train.
He will come by 4 O'clock.

13. From - (से) जब किसी स्थान या समय के प्रारंभ को बताया जाता है या किसी चीज के अलग होने का भाव हो। जैसे-
He work from 7 A.M. daily.
He will begin the work from 10 O'clock.

14. Across - (के पार) जैसे-
He went across the road.

15. Over - (के ऊपर) जब किसी वस्तु की ऊपर की स्थिति को बताया जाता है या किसी चीज के ऊपर से गुजरने का भाव हो। जैसे-
The birds fly over us.

16. Above - (ऊपर) जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु या व्यक्ति के बहुत ऊपर हो और स्पर्श न हो। जैसे-
The stars are above us.

17. Before - (पहले) समय का बोध कराता है या स्थिति पहले होती है। जैसे-
He came before me.

18. After - (बाद में) किसी समय, व्यक्ति, स्थान के बाद की स्थिति हो। जैसे-
He ran after me.

19. Through - (में से होकर) किसी स्थान में से होकर गुजरना। जैसे-
The boys ran through the gate.

20. Beside - (बगल में) पास की स्थिति हो या बगल में कोई वस्तु या व्यक्ति हो। जैसे-
He sat beside me.

21. Out of - (अंदर से बाहर की ओर गति हो) जैसे-
He came out of the river.

22. During - (के समय, में) लम्बी अवधि के समय के पूर्व लिखा। जैसे-
He came here during the vacations.

कुछ शब्दों के साथ कुछ निश्चित Prepositions का प्रयोग किया जाता है। कुछ उदाहरण हैं-

(1) He died of fever. ( died of )
(2) The pen was bought for two rupees. ( bought for )
(3) He laughed at the stranger. ( laughed at )
(4) He was afraid of wild animals. ( afraid of )
(5) He puts on his coat. ( put on )
(6) He knocked at the door. ( knocked at )
(7) He looked for his books. ( looked for )
(8) He gets up at 5 O'clock. ( gets up )
(9) The thief broke into the house. ( broke into )
(10) Look at the black board. ( look at )
(11) He listened to my proposal. ( listened to )
(12) She was proud of her beauty. ( proud of )
(13) She was married to my son. ( married to )


निष्कर्ष: दोस्तों, यह थी Preposition English Grammar की पूरी जानकारी। इसी तरह की और English Grammar की पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग Online Gk Tips को फॉलो करते रहें।

यह भी पढ़ें: Noun in Hindi | Verb English Grammar | Tense in Hindi | English Grammar Notes