गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...
English Grammar
Conjunction ( समुच्चय बोधक )इन वाक्यों को देखो । इनमें मोटे छपे वाक्यों पर ध्यान दीजिये ।
👉He came and gave a pen.
👉She saw me but she did not talk.
👉He came here when I was sleeping.
👉Do your work or I will punish.
👉Though he is rich, he is honest.
👉He was weak , yet he passed.
👉He saw a man who was a thief.
👉Hari took leave because he was sick.
👉If he comes , I will help him.
👉This is the man whose son came.
👉This is the boy whom I helped.
👉He failed still he does not read.
👉He can neither read nor write.
👉You can go either by bus or by train.
इन वाक्यों में मोटे छपे शब्द के बाद दूसरा वाक्य है ।जब हम दो वाक्यों को जोड़कर लिखा करते हैं तो इन शब्दों की जरूरत होती है ।
मोटे छपे शब्द ( and, but, or, yet, though, who, if, because, whose, ghoom, still, neither - nor, either - or ) conjunction हैं।परिभाषा - A conjunction is a word which is used to join two words or clauses or sentences.
दो शब्दों या दो उपवाक्यों को जोड़ने वाला शब्द conjunction कहलाता है ।
Use of Some Conjunctions ( समुच्चयबोधकों का प्रयोग )
(1) And (और) का प्रयोग - दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने के लिए and का प्रयोग किया जाता है । जैसे -
Ram and Hari are going to school.
उपरोक्त उदाहरण में 'and' दो शब्दों Ram एवं Hari को जोड़ता है ।
He came and gave me a pen.
इन वाक्यों में and दो वाक्यों He came एवं (He) gave me a pen को जोड़ता है ।
(2) But ( किन्तु ) का प्रयोग - But का प्रयोग दो विपरीत भाव वाले वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है । जैसे -
He came here but he did not stop.
He was sick but he did not sleep.
इन वाक्यों में but का प्रयोग प्रथम वाक्य के फल का विरोधी भाव प्रकट करता है ।
(3) Or ( या, अथवा ) का प्रयोग- 👉दो विकल्पों में से जब एक विकल्प चुनना हो, तब or का प्रयोग करते हैं । जैसे- Ram or shyam has broken the chair.
इस उदाहरण में Ram एवं shyam दोनो में से किसी एक नए कुर्सी तोड़ी है ।
👉Or का प्रयोग दो विरोधी बातें बताने वाले वाक्यों को जोड़ने के लिए भी करते हैं जैसे - Work hard or you will fail.
इन वाक्य में or विरोधी परिणाम का बोध कराने के लिए प्रयोग हुआ है ।
(4). Though (यद्यपि ) का प्रयोग - Though का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए उस समय, किया जाता है, जब पहले वाक्य में कही गई बात या कार्य के विरोधी भाव की बात या कार्य दूसरे वाक्यों में कही गई हो । जैसे-
Though he is rich, he is unhappy.
पहले वाक्य He is rich का विरोधी भाव दूसरे वाक्य He is unhappy में बताया गया है ।
(5). Yet ( फिर भी ) का प्रयोग - Yet का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है । दोनों वाक्यों में एक दूसरे की विरोधी बातें होती हैं । जैसे-
He did not read yet he passed .
इसमें अच्छा परिणाम जो प्रथम वाक्यों के फल का विरोधी है, Yet से लिखा गया है ।
(6). Who (जो, जोकि ) का प्रयोग - Who का प्रयोग दो उपवाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है । यह कर्म के बाद आता है तथा उसकी विशेषता बताता है । जैसे -
This is the boy who is my son.
संकेत - सजीव नाम के बाद who लगाकर और निर्जीव नाम के बाद Which लगाकर वाक्य जोड़ा जाता है।
(7). If (यदि, अगर ) का प्रयोग - If का प्रयोग उस समय किया जाता है, जब किसी प्रकार की शर्त हो। ऐसी स्थिति में शर्त वाले उपवाक्य के साथ If का प्रयोग करते हैं। जैसे- If he comes, I will help.
याद रखो- शर्त का वाक्य if से लिखा जाता है, दूसरा वाक्य शर्त का फल होता है।
(8). Becouse (क्योंकि) का प्रयोग - Becouse का प्रयोग कारण बताने के लिए किया जाता है। यह दो उपवाक्यों को जोड़ता है । Becouse का प्रयोग अधिकतर बीच में बीच में करते हैं। जैसे -
He is poor because he is lazy.
(9). Whose ( जिसका या जिनका ) का प्रयोग - Whose का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए करते हैं।
प्रथम वाक्य के कर्म के लिए दूसरे वाक्य में his हो तो his के स्थान पर whose लगाकर दूसरा वाक्य लिखते हैं। जैसे- He is the man. His son came.
Ans. He is the man whose son came.
(10). Whom ( जिसका, जिसकी, जिनकी ) का प्रयोग - Whom का प्रयोग वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
प्रथम वाक्य के कर्म के लिए दूसरे वाक्य में him हो तो him हटाकर प्रथम वाक्य के बाद whom लिखो।
This is the boy. I helped him.
This is the boy whom I helped.
(11). Still ( फिर भी ) का प्रयोग - Still का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है। जब प्रथम वाक्य, बताये गए काम या गुण वाला हो और दूसरे में आशा के विपरीत फल हो तो Still बीच में लगा देते हैं। जैसे- He worked hard still he failed.
(12). Either -or ( यातो - या ) का प्रयोग - दो संभावनाओं में से किसी एक को चुनने के लिए होता है। जैसे - 1. You can go by bus.
2. You can go by train.
You can go either by bus or train.
याद रखो - जिन दो बातों या संभावनाओं में से किसी एक को चुनना हो, तो एक के पहले either तथा दूसरे के पहले or का प्रयोग करते हैं। जैसा कि ऊपर के उदाहरण में by bus और by train में से किसी एक को चुनना है। अतः हमने either का प्रयोग by bus के पहले तथा or का प्रयोग train के पहले किया है।
(13). Neither - nor (नतो - न ) का प्रयोग - Neither - nor का प्रयोग दो Negative Sentences को जोड़ने के लिए होता है। जब दो विकल्पों में से एक भी न हो तब Neither - nor का प्रयोग किया जाता है।
याद रखो - दो नकारात्मक वाक्य हों तो उनकी Not हटाकर Neither से प्रथम वाक्य लिखकर nor से दूसरा वाक्य लिखो। जैसे-
He did not work. He did not help.
Neither he worked nor he helped.
(14). When ( जब का प्रयोग ) - When समय का बोध कराता है। यह भी दो उपवाक्यों को जोड़ता है जैसे- He came here, I was sleeping.
When he came here, I Was sleeping.
He came here when I was sleping.
याद रखो - 1. समय का बोध कराने वाला वाक्य when से प्रारम्भ होता है।
2. When का प्रयोग वाक्य के प्रारम्भ या बीच मे किया जाता है।