Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

जीवविज्ञान Biology 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

 जीवविज्ञान Biology 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

【50 महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न और उत्तर】

1. 'जीवविज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?
(a) अरस्तू ने
(b) पुरकिंजे ने
(c) वान मॉल ने
(d) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
उत्तर - (d) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने

2. 'जीव विज्ञान के जनक' (Father of Biology) के नाम से जाने जाते हैं-
(a) अरस्तू
(b) डार्विन
(c) लैमार्क
(d) पुरकिंजे
उत्तर - (a) अरस्तू

3. Exo-biology निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है ?
(a) जीवित जीवों का बाह्य लक्षण
(b) पृथ्वी की सतह पर जीवन
(c) वायुमण्डल की बाहरी परतों पर जीवन
(d) बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन
उत्तर - (d) बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन

4. निम्नलिखित में से कौन सा रोग बैक्टीरिया से होता है ?
(a) तपेदिक
(b) पीलिया
(c) चेचक
(d) मम्पस
उत्तर - (a) तपेदिक

5. नाइट्रोजन यौगिकीकरण में निम्नांकित में से कौन सी फसल सहायक है ?
(a) चावल
(b) गेहूँ
(c) फली
(d) मकई
उत्तर - (c) फली

6. लाइकेन जिन दो वर्ग के पौधों से मिलकर बनता है, वे हैं-
(a) कवक और फर्न
(b) शैवाल और बायोफाइटा
(c) जीवाणु और विषाणु
(d) कवक और शैवाल
उत्तर - (d) कवक और शैवाल

7. 'एथिलीट फुट' नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है ?
(a) जीवाणु
(b) कवक
(c) प्रोटोजोआ
(d) निमेटोड
उत्तर - (b) कवक

8. रासायनिक प्रयोगशाला में उपयोग में लाया जाने वाला लिटमस पत्र (Litmus paper) किससे प्राप्त किया जाता है ?
(a) हरी शैवाल
(b) नीली हरित शैवाल
(c) लाइकेन से
(d) कवक से
उत्तर - (c) लाइकेन से

9. कौन एक जीवित जीवाश्म कहलाता है ?
(a) ड्रायोप्टेरिस
(b) साइकस
(c) पाइनस
(d) जिन्कगो
उत्तर - (d) जिन्कगो

10. सबसे बड़ा बीजाण्ड किसमें होता है ?
(a) कोकस
(b) नीटम
(c) साइकस
(d) पाइनस
उत्तर - (c) साइकस

11. सार्स (S.A.R.S) क्या होता है ?
(a) संगठन
(b) विषाणु जनित रोग
(c) युद्धपोत
(d) संचार प्रणाली
उत्तर - (b) विषाणु जनित रोग

12. दूध के दही के रूप में जमने का कारण है-
(a) माइकोबैक्टीरियम
(b) स्टैफिलोकोकस
(c) लैक्टोबैसिलस
(d) खमीर (यीस्ट)
उत्तर - (c) लैक्टोबैसिलस

13. सर्वप्रथम विषाणु की खोज किसने की ?
(a) स्टाकमेन
(b) इवानोवस्की
(c) स्टैनले
(d) स्मिथ
उत्तर - (b) इवानोवस्की

14. जब गेहूँ के गुंथे हुए आटे में यीस्ट कोशिकाएं मिलायी जाती है, तो डबल रोटी कोमल और छिद्रयुक्त हो जाती है क्योंकि-
(a) यीस्ट बेंजोइक अम्ल पैदा करता है ।
(b) Carbon dioxide का उत्पादन कर रोटी को स्पंजी बना देता है ।
(c) यीस्ट कोमल होता है और आटा भी कोमल हो जाता है ।
(d) यीस्ट एसीटिक अम्ल तथा एल्कोहल पैदा करता है जो रोटी को मुलायम बनाते हैं ।
उत्तर - (b) Corbon dioxide का उत्पादन कर रोटी को स्पंजी बना देता है ।

15. निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणु के कारण होता है ?
(a) चेचक
(b) पेचिस
(c) इन्फ्लूएंजा
(d) हैजा
उत्तर - (d) हैजा

16. प्याज (Onion) परिवर्तित रूप है-
(a) तने का
(b) जड़ का
(c) पत्तियों का
(d) फल का
उत्तर - (a) तने का

17. पुष्पों का अध्ययन कहलाता है-
(a) एंथोलॉजी
(b) एग्रेस्टोलोजी
(c) फिनोलॉजी
(d) पालिनोलॉजी
उत्तर - (a) एंथोलॉजी

18. बरगद के पेड़ के तने से लटकने वाली मोटी जड़ें कहलाती हैं-
(a) वलयाकार
(b) वायवीय मूल
(c) स्तम्भ मूल
(d) आरोही मूल
उत्तर - (c) स्तम्भ मूल

19. निम्नलिखित में से कौन सा एक तना है ?
(a) आलू
(b) गाजर
(c) शकरकंद
(d) मूली
उत्तर - (a) आलू

20. जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग है-
(a) पुष्प
(b) पत्ती
(c) तना
(d) जड़
उत्तर - (a) पुष्प

21. संसार का सबसे बड़ा पुष्प है-
(a) कमल
(b) रेफ़्लेसिया
(c) बहुत बड़ा कैक्टस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (b) रेफ़्लेसिया

22. संसार का सबसे छोटा पुष्प है-
(a) रेफ़्लेसिया
(b) कमल
(c) गुलाब
(d) वुल्फिया
उत्तर - (d) वुल्फिया

23. तारपीन का तेल प्राप्त किया जाता है-
(a) नेटम से
(b) माइकम से
(c) देवदार से
(d) चीड़ से
उत्तर - (d) चीड़ से

24. लिटमस प्राप्त होता है-
(a) एक जीवाणु से
(b) एक कवक से
(c) एक शैवाल से
(d) एक लाइकेन से
उत्तर - (d) एक लाइकेन से

25. बाँस को किसमें वर्गीकृत किया जाता है ?
(a) वृक्ष
(b) घास
(c) झाड़
(d) अपतृण
उत्तर - (b) घास

26. पौधे व पेड़ का खाना तैयार करने की प्रक्रिया कहलाती है-
(a) करबोहाइड्रोलिसिस
(b) मेटाबोलिक सिन्थेसिस
(c) फोटोसेन्सिटाइजेसन
(d) फोटोसिन्थेसस
उत्तर - (d) फोटोसिन्थेसिस 

27. क्लोरोफिल (हरितलवक) में कौन-सा धातु आयन पाया जाता है ?
(a) लोहा
(b) मैग्नीशियम
(c) जस्ता
(d) कोबाल्ट
उत्तर - (b) मैग्नीशियम

28. छुईमुई की पत्ती में गति होती है-
(a) प्रकाशानुकुंचन
(b) कम्पानुकुंचन
(c) निशानानुकुंचन
(d) उपरिकुंचन
उत्तर - (b) कम्पानुकुंचन

29. पेड़ों की पत्तियों में पाया जाने वाला हरा पदार्थ क्या कहलाता है ?
(a) हीमोग्लोबिन
(b) क्लोरोफिल
(c) लाइकोपीन
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर - (b) क्लोरोफिल

30. धान का प्रसिद्ध रोग 'खैरा रोग' किसके कारण होता है ?
(a) फफूंदी के कारण
(b) जीवाणु के कारण
(c) विषाणु के कारण
(d) जस्ता की कमी के कारण
उत्तर - (d) जस्ता की कमी के कारण

31. अग्निनीरजा रोग किससे सम्बंधित है ?
(a) सेब
(b) नारंगी
(c) अंगूर
(d) नारियल
उत्तर - (a) सेब

32. वृक्षों की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है-
(a) इसके भार द्वारा
(b) इसकी ऊँचाई द्वारा
(c) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
(d) इसकी जड़ों की लंबाई द्वारा
उत्तर - (c) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर

33. यदि सन 1985 में एक वृक्ष में एक साइनबोर्ड की कील भूमि से 5 फीट की ऊंचाई पर लगायी गई । सन 1998 में यह कील कितनी ऊंची होगी, यदि वृक्ष प्रतिवर्ष 4 इंच लम्बाई में बढ़ता है-
(a) 5 फीट
(b) 8 फीट
(c) 9 फीट
(d) 14 फीट
उत्तर - (a) 5 फीट

34. प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किया था-
(a) मिलर ने
(b) खुराना ने
(c) डी ब्रीज ने
(d) केल्विन ने
उत्तर - (c) डी ब्रीज ने

35. कोशिका की आत्महत्या की थैली कहलाता है-
(a) लाइसोसोम
(b) राइबोसोम
(c) न्यूक्लियोसोम
(d) गाल्जीकाय
उत्तर - (a) लाइसोसोम

36. सबसे स्थायी पारिस्थितिक तन्त्र है-
(a) वन
(b) घास के मैदान
(c) रेगिस्तान
(d) समुद्र
उत्तर - (d) समुद्र

37. अधिकांश मरुस्थलीय पादप रात्रि के समय ही पुष्पित होते हैं, क्योकि-
(a) उनका पुष्पन निम्न ताप से नियंत्रित होता है ।
(b) वे चन्द्रमा की कलाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं ।
(c) दिन के समय मरुस्थलीय कीट पुष्पों को खा जाते हैं ।
(d) मरुस्थलीय कीट रात्रि के समय सक्रिय रहते हैं ।
उत्तर - (d) मरुस्थलीय कीट रात्रि के समय सक्रिय रहते हैं ।

38. धूल प्रदूषण रोकने के लिए उपर्युक्त वृक्ष है-
(a) सीता अशोक
(b) महुआ
(c) पॉपलर
(d) नीम
उत्तर - (d) नीम

39. मानव रक्त का pH मान होता है-
(a) 8.1
(b) 8.4
(c) 7.4
(d) 9.2
उत्तर - (c) 7.4

40. जैव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया ?
(a) न्यूटन
(b) आइंस्टाइन
(c) डार्विन
(d) लैमार्क
उत्तर - (d) लैमार्क

41. नाशपाती (Pear) का कौन सा भाग खाया जाता है ?
(a) गूदेदार पुष्पासन
(b) बीजाणु
(c) दोनों
(d) फली
उत्तर - (a) गूदेदार पुष्पासन

42. किस पौधे में बीज होता है लेकिन फल नहीं होता है ?
(a) ईख
(b) मूंगफली
(c) बादाम
(d) साइकस
उत्तर - (d) साइकस

43. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है ?
(a) आलू
(b) गाजर
(c) मूंगफली
(d) प्याज
उत्तर - (c) मूंगफली

44. पौधे में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया किसमें होती हैं ?
(a) जड़
(b) तना
(c) पत्ती
(d) पूरा पौधा
उत्तर - (d) पूरा पौधा

45. पौधों की लम्बाई में वृद्धि के लिए आवश्यक नहीं है-
(a) सोडियम
(b) कैल्सियम
(c) नाइट्रोजन
(d) फास्फोरस
उत्तर - (a) सोडियम

46. जीन (Gene) शब्द का प्रतिपादन किसने किया है ?
(a) मॉर्गन
(b) मेंडल
(c) जोहान्सन
(d) डी ब्रीज
उत्तर - (c) जोहान्सन

47. आनुवंशिकी उत्परिवर्तन होता है-
(a) डी. एन. ए
(b) आर.एन. ए
(c) क्रोमोसोम
(d) राइबोसोम
उत्तर - (c) क्रोमोसोम

48. 80% से अधिक सेल (कोशिका) में पाया जाने वाला पदार्थ है-
(a) प्रोटीन
(b) चर्बी
(c) खनिज
(d) जल
उत्तर - (d) जल

49. कोशिकीय व आण्विक जीव विज्ञान केन्द्र कहाँ स्थित है ?
(a) मुम्बई
(b) कोलकाता
(c) बेंगलुरु
(d) हैदराबाद
उत्तर - (d) हैदराबाद

50. जीवन का भौतिक आधार है-
(a) केन्द्रक
(b) प्रोटोप्लाज्म
(c) भोजन
(d) कोशिका
उत्तर - (b) प्रोटोप्लाज्म

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

भारत में रक्षा क्षेत्र के प्रमुख

 भारत के रक्षा क्षेत्र के प्रमुख 2022-23 1.  थल सेना प्रमुख  - जनरल मनोज पांडे 2.  वायु सेना प्रमुख  - एयर मार्शल बी आर चौधरी 3.  नौसेना प्रमुख  - एडमिरल आर हरिकुमार 4.  इंटेलिजेंट ब्यूरो प्रमुख  - तपन कुमार डेका 5.  RAW प्रमुख  - सामन्त कुमार गोयल 6.  CRPF प्रमुख  - कुलदीप सिंह 7.  BSF प्रमुख  - पंकज सिंह 8.  NDRF प्रमुख  - अतुल करवाल 9.  CISF प्रमुख  - सुबोध कुमार जायसवाल