Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान

भारतीय रेलवे : सामान्य जानकारी 🚅भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उपक्रम है। रेल ,देश में माल और यात्री परिवहन का मुख्य साधन है। यह देश के दूर-दराज इलाकों में बसे लोगों को करीब लाने और व्यापार ,देशाटन ,तीर्थयात्रा एवं शिक्षा के अवसर प्रदान करती है। विश्व रेलवे में इसका दूसरा और एशिया में पहला स्थान है। अक्टूबर 1996 के आंकड़ों के अनुसार कुल भारतीय रेलवे लाइन 62,660 किलोमीटर है। भारत में सर्वप्रथम रेलगाड़ी 16 अप्रैल, 1853 को बम्बई - थाना के मध्य चली। यह दूरी 34 किलोमीटर थी। स्वतंत्रता मिलने के बाद देश में रेलवे इंजन बनाने का पहला कारखाना चितरंजन में खोला गया ।डीजल इंजन वाराणसी में बनते है। पैराम्बूर व कपुरथला में सवारी गाड़ी के डिब्बे बनाये जाते है।आज देश-भर में रेलों का व्यापक जाल बिछा हुआ है। देश में रेल-प्रणाली की शुरुआत के बाद के 152 वर्षो में भारतीय रेलवे का व्यापक विस्तार हुआ है। भारतीय रेलवे के विभिन्न गेज इस प्रकार हैं: ब्रांड गेज-बड़ी लाइन ( 1.676 मीटर ), मीटर गेज ( 1मीटर ), नैरो गेज-छोटी लाइन ( 0.762 मीटर )। विद्युतिकृत रेलवे नेटवर्क कुल किमी मार्ग का 28% है। समूची र...