Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Current affairs

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

Current affairs 2022

  1. मिस छत्तीसगढ़ 2022 का खिताब किसने जीता है? (A) सुहानी शर्मा (B) राशि तिवारी (C) सुहानी मिश्रा (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:- राशि तिवारी 2. 'FIH महिला हॉकी विश्वकप 2022' का खिताब किसने जीता है? (1) आस्ट्रेलिया (2) नीदरलैंड (3) भारत (4) अर्जेंटीना उत्तर:- नीदरलैंड 3. महिला वर्ग में सिंगापुर ओपन 2022 किसने जीता है? (1) अप्रियानी रहयु (2) सिटी फादिया सिल्वा (3) साइना नेहवाल (4) पीवी सिंधु उत्तर:- पीवी सिंधु 4. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 कौन सा देश शीर्ष पर है? (1) सिंगापुर (2) जापान (3) दक्षिण कोरिया (4) इनमें से कोई नहीं उत्तर:- जापान 5. 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 का आयोजन कहां किया जायेगा ? (1) गुजरात (2) हरियाणा (3) कर्नाटक (4) ओडिसा उत्तर:- गुजरात

अंशु मलिक - भारतीय महिला पहलवान

  भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक 18 दिसम्बर, 2020 को सर्बिया के बेलग्रेड में व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप में पोडियम स्थान प्राप्त करने वाली भारत की पहली पहलवान बन गई हैं। 19 वर्षीय महिला पहलवान ने फाइनल में मोल्वोवा के अनास्तासिया निकिता से 5-1 से हारने के बाद महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता । उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में नई दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य और जनवरी में 2020 में रोम में मट्टियों पेलिकान इवेंट में रजत पदक जीता था । Current affairs (पुरस्कार और सम्मान 2020) Readmore ...

चीन ने लॉन्च किया Gaofen-14 उपग्रह

 चीन ने लॉन्च किया Gaofen-14 उपग्रह (Satellite) चीन ने 6 दिसम्बर, 2020 को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रान्त के जीचांग सैटेलाइट लॉन्च सेण्टर से एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह 'Gaofen-14' लॉन्च किया। इस उपग्रह (Satellite) को एक लॉन्ग मार्च-3B वाहक रॉकेट द्वारा कक्षा में भेजा गया था, जो दुनियाभर में जमीन की वस्तुओं के उच्च-रिजॉल्यूशन के चित्र ले सकता है। Gaofen-14 एक ऑप्टिकल स्टीरियो मैपिंग उपग्रह (Satellite) है, जो विश्व स्तर पर उच्च परिशुद्धता स्टीरियो छवियों को कुशलता से प्राप्त कर सकता है, बड़े पैमाने पर डिजिटल स्थलाकृतिक मानचित्र तैयार कर सकता है, डिजिटल ऊंचाई मॉडल, डिजिटल सतह मॉडल और डिजिटल आर्थोपोटो छवियों का उत्पादन कर सकता है और बुनियादी भौगोलिक जानकारी प्रदान कर सकता है।

भारत - रूस PASSEX 2020 आयोजित

भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच पैसेज (PASSEX) अभ्यास (PASSEX exercise between Indian Navy and Russian Navy) भारतीय नौसेना (IN) और रूसी फेडरेशन नेवी (RuFN) ने 4-5 दिसम्बर, 2020 को पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र (IOR) में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन किया। इस अभ्यास में RuFN निर्देशित मिसाइल क्रूज वैराग, बड़े पनडुब्बी रोधी जहाज एडमिरल पाण्टेलेएव और मध्यम महासागर टैंकर पेचेंगा ने भागीदारी की। भारतीय नौसेना ने विभिन्न हेलीकॉप्टरों के साथ स्वदेशी निर्मित निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट शिवालिक और पनडुब्बी रोधी कार्वेट कदमत के साथ इसमें भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-क्षमता को बढ़ाना, सर्वोत्तम प्रथाओं को समझना और उनमें सुधार लाना है और इसमें उन्नत सतह और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास, हथियार, सीमाशिप अभ्यास, फेरिंग और हेलीकॉप्टर संचालन शामिल होंगे।

Current affairs (पुरस्कार और सम्मान 2020)

  पुरस्कार और सम्मान 2020 UNEP चैंपियन ऑफ द अर्थ 2020 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 15 दिसम्बर 2020 को अपने युवा चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवार्ड के रूप में दुनियाभर के छह युवा इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और उद्यमियों का चयन किया । 1. पॉलिसी लीडरशीप फ्रैंक बैनीमारामा (फिजी) 2. इन्सिपरेशन एंड एक्शन याकोबा सवादोगो (बुर्किना फासो) 3. इन्सिपरेशन एंड एक्शन निमान्टे नेन्किवमो (ईक्वाडोर) 4. साइंस एंड इनोवेशन डॉ. फेबियन लेएण्डटर्ज (जर्मनी) 5. एंटरप्रेन्योर विजन मिंडी लुबेर (अमेरिका) 6. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रो. रॉबर्ट डी. बुलार्ड (अमेरिका) ◆ चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड यूनाइटेड नेशन का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, जो सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के ऐसे उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मान्यता देता है, जिनके कार्यों का पर्यावरण पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ता है। रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2020 भारतीय पत्रकार-लेखक राजकमल झा को 9 दिस. 2020 को उनके उपन्यास 'द सिटी एंड द सी' के लिए रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। झा की पुस्तक '...