सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Success mantra 1.in hindi


(success story)

Success mantra(कामयाबी का मंत्र)

Success mantra

सफलता के मूलमंत्र को जानने से पहले इस बात पर विचार करना जरूरी है कि आप सफलता किसे कहते हैं,क्योंकि आज सफलता के मानदंड बदल रहे हैं,कुछ लोगो के लिए केवल  रूपये - पैसे ही  शोहरत हासिल कर लेना ही सफलता हैं,लेकिन कुछ लोग एेसे भी हैं ,जो  किसी अच्छे काम को करने के बाद मिलने वाली खुशी और संतुष्टि को ही अपना सच्ची सफलता मानते हैं..

करो कुछ ऐसा कि लोग याद रखें

मैं नही मानता कि सफलता के लिए कोई ऐसा मंत्र  या फार्मूला नहीं है ,जिसे अपनाकर सफलता प्राप्त कि जा सके, सफलता का मूलमंत्र खुद ही खोजना पडता है,लेकिन कुछ मूलभूत चीजें ऐसी भी है ,जिन्हें अपने जीवन के कार्य करने के तरीके में अगर आप शामिल करते हैं तो सफलता का रास्ता सरल और आसान लगने लगता हैं..
  इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं ईमानदारी ।
यह इमानदारी आपकी खुद के प्रति भी होनी चाहिए । आज अधिकतर लोगो का यही तर्क रहता है की एक व्यक्ति के इमानदार होने से क्या होता है ,बाकी लोग तो बेईमान हैं ।
 मात्र हमारे इमानदार होने से देश नहीं बदलने वाला है। इसी सोच रखने वाले लोगो को मेै यही कहना चाहूँगा की तारीफ केवल उन्ही लोगो की होती है जो अपना काम ईमानदारी से करते है ।ऐसे लोगों की तारीफ वे लोग भी करते है जो खुद बेईमान होते है ।अगर आप इमानदार रहते हुए भी सफलता प्राप्त करते है तो आपकी सफलता को देखकर कम से कम चार लोगों के मन में तो यह बात जरुर उठेगी की देखो इमानदारी से काम करने पर भी सफलता मिली है। साथ ही अच्छे लोग सम्मान की नज़रों से भी देखेंगे ।कई लोगों के मन में यह बात भी उठेगी की जब ईमानदारी से काम करने पर भी सफलता मिल सकती है तो,हम बेईमान क्या करें। इस तरह अपनी  ईमानदारी के कारण आप कई लोगों के रोल माडल भी बन सकते है ।लोग आपसे प्रेरणा भी लेंगे ।कहने का अभिप्राय यह है की अगर आपकी ईमानदारी को देखकर चार -पांच लोगो के मन में भी यह ख्याल आता है तो यह बहुत बड़ा बदलाव होगा और इस तरह के बदलाव की आज हमारे देश को बहुत जरुरत है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)