सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pronoun(सर्वनाम) kya hai english grammer

Pronoun(सर्वनाम) 
A pronoun is a word which is used in place of a noun.
जो शब्द Noun (संज्ञा) के स्थान पर प्रयोग में आते है उन्हें Pronoun (सर्वनाम) कहते है ।
जैसे-
Uma is a girl   उमा एक लड़की है ।
She goes to school  वह शाला जाती है।
इस वाक्य में She उमा के लिए आया है । अत:  'She' Pronoun हुआ । इसी प्रकार He,We,You,They,I,It आदि Pronouns है।

Kinds of Pronoun( सर्वनाम के प्रकार )
(1)  Personal Pronoun ( पुरुषवाचक सर्वनाम )
(2)  Relative Pronoun ( सम्बन्धवाचक सर्वनाम )
(3)  Demonstrative Pronoun
( संकेतवाचक सर्वनाम )
(4)  Interrogative Pronoun ( प्रश्नवाचक सर्वनाम )
(5)  Reflexive Pronoun ( निजवाचक सर्वनाम )
(6)  Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम )
(7)  Distributive Pronoun ( विभागाबोधक )

1.Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)
जो पुरुष जाति का बोध कराते है उन्हें Personal Pronoun कहते है।
तीन प्रकार के होते हैं-----
  (1) Frist Person ( उत्तम पुरुष ),
  (2) Second Person ( मध्यम पुरुष ),
  (3) Third Person ( अन्य पुरुष ) ।
  (1) Frist Person ( उत्तम पुरुष ) सर्वनाम -वे है जो बोलने वाला स्वयं अपने लिए प्रयोग करता है। जैसे --
I,we,my,our,me,us.
  (2) Second Person ( मध्यम पुरुष ) सर्वनाम -जो सुनने वाले के लिए अर्थात् जिससे बातचीत की जाती है उसके लिए प्रयोग होता है। जैसे-
You,your.
  (3) Third Person ( अन्य पुरुष ) सर्वनाम- जिस व्यक्ति के बारे में चर्चा की जाती है उसके लिए प्रयोग में आता है । जैसे -
They,she,he,it,their,her,his,its,him.
  नियम 1----I,you,we,they,he,she,it क्रिया के पूर्व लिखे जाते हैं यदि कर्ता के स्थान पर लिखना हो ।जैसे --I saw a book.
  नियम 2 ----My,your,our,his,her,their को Noun के पूर्व लिखा जाता है । कर्ता या कर्म के स्थान के Noun के पूर्व यह लिखे जाते हैं ।जैसे --This is my book.
  नियम 3 ----Him,her,us,them,me,you,it कर्म होते हैं । यह क्रिया के बाद लिखे जाते हैं । जैसे -- He saw me.
  नियम 4 ----Mine,ours,yours,hers,his,theirs, कर्ता के स्थान पर उस समय लिखे जाते हैं ,जब Noun बाद में लिखा जाय अथवा ये Verb to be (is,am,are,was,were,be,being) के तुरंत बाद प्रयोग किये जाते हैं । जैसे --
  Ours is a poor country.
  This book is mine .it is not yours.

2.  Relative Pronoun ( सम्बन्धवाचक सर्वनाम )
  वे Pronoun जिनका दुसरे Noun या Pronoun से सम्बन्ध हो उसे Relative Pronoun कहते हैं । जैसे --
  (1) This is the pen which I lost yesterday.
  (2)  I have a brother who loves me.
  (3)  The girl whose work got the prize is the youngest.
  (4)  This is the boy whom you wanted.
  (5)  I do not know what he wants.
  (6)  The pen that you gave ,is lost.
दिए गये वाक्यों में which, who, whose, what ये शब्द दो वाक्यों में सम्बन्ध स्थापित कराते हैं ।
                    Relative Pronoun मुख्य तीन हैं---Who, Which, that.
  (1) Who---- who का प्रयोग मनुष्यों के लिए होता है तथा इसका प्रयोग Singular एवं  Plural Number दोनों के साथ होता है । इसके तीन रूप होते हैं -
                         Who के रूप
Nominative  Case-who (जो, जिसने, जिन्होंने )
Possessive Case -whose (जिसका ,जिनका, जिनकी )
Objective Case - Whom (जिसे, जिनको, जिसको )
------------------------------------------
(2) Which - Which का प्रयोग निर्जीव वस्तुओं के लिए होता है । उदाहरण --
This is the pen which I lost yesterdays.
(3) That - That का प्रयोग मनुष्यों व निर्जीव पदार्थ दोनों के लिए किया जाता है । उदाहरण --
The pen that you gave,is lost.

3.Demonstrative Pronoun ( संकेतवाचक सर्वनाम )
ये वे सर्वनाम हैं जो किसी वस्तु की ओर संकेत करते हैं । जैसे --
  (1) This is the boy.
  (2) These are good boys.
  (3)  That is my pen.
  (4) Those are my friends.
This और These पास की वस्तुओं की ओर संकेत करते हैं । That और Those दूर की वस्तुओं की ओर संकेत करते हैं ।

4.Interrogative Pronoun ( प्रश्नवाचक सर्वनाम )
जिस सर्वनाम से प्रश्न पूछने का काम लिया जाता है उसे Interrogative Pronoun कहते हैं । जैसे --
(1) Who are you ?
(2) What is your name ?
Who, what, which, whose, whom, where  आदि  ।

5. Reflexive Pronoun ( निजवाचक सर्वनाम )
   इस Pronoun के अंत में self या selves लगा रहता है जिसका अर्थ होता है स्वयं या निज । जैसे --
  (1) I do it myself.
  (2) you do it yourself.
  (3) We ourselves do it.
  इस प्रकार himself, herself, themself, itself, yourself, आदि Reflexive Pronoun हैं । यह कर्ता के बाद या कर्म के स्थान पर होते हैं ।

6. Indefinite Pronoun ( अनिश्चयवाचक सर्वनाम )
  जो Pronoun किसी अनिश्चित Noun के लिए आते हैं ,उन्हें Indefinite Pronoun कहा जाता है । जैसे-- some, none, all, they, somebody, nobody, few, many,anybody, others आदि ।
   नीचे दिये वाक्यों में कुछ उनके प्रयोग दिये जा रहे हैं ---
  (1) None of them were present.
  (2) Something is better than nothing.
  (3) All of us were present.
  (4) Many of the boys have gone.

7. Distributive Pronoun ( विभागाबोधक सर्वनाम )
  वह शब्द जो किसी वस्तु या व्यक्ति को एक समय में केवल एक को संकेत करता है । Distributive Pronoun होता है । जैसे--
each, either, neither.
  याद रखो-each, either, neither के बाद हमेशा Singular Number ( एकवचन ) क्रिया (Verb) आती है ।
  (1) Each का अर्थ है दी  हुई बहुत सी वस्तुओं का प्रत्येक ।
  (2) Either का अर्थ है दो में से कोई एक ।
  (3) Neither का  अर्थ है दो में से कोई नहीं।
  नीचे वाक्यों को देखिये ---
  (1) Each of the boys gets a book.
  (2) Either of the two roads goes to school.
  (3) Neither of the two boys is good.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)