Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

Bhugol samany gyan

भूगोल सामान्य ज्ञान
👇
1. पृथ्वी का भूपटल महासागरों तलों पर सबसे पतला है।
2. वनस्पतियों,जानवरों और सूक्ष्म जीवों के अवशेष अवसादी चट्टानों में पाये जाते हैं।
3. दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलने वाली तेज पछुआ हवाएं दहाड़ता चालीसा कहलाती है।
4. कायांतरित चट्टानें ताप,दाब और रासायनिक क्रियाओं की  वजह से आग्नेय व अवसादी चट्टानों से निर्मित होती हैं। स्लेट कायांतरित चट्टान है।
5. सबसे ज्यादा रेडियो सक्रिय पदार्थ ग्रेनाइट चट्टान से प्राप्त होता है।
6. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर  एस्च्युअरी या अवरुद्ध नदमुख का निर्माण होता है।
7. उत्तरी गोलार्द्ध में चलने वाली शीत और तेज वायु , जो उपध्रुव से ध्रुव प्रदेश तक जाती है, नौर-ईस्टर कहलाती है।
8. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वनों में सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है।
9. उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20 से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों और 35 से 75 डिग्री पश्चिमी देशान्तरों के बीच चारों ओर प्रवाहित जलधाराओं के शांत व स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर के नाम से जाना जाता है। यह गल्फ स्ट्रीम, कनारी व उत्तरी विषुवतीय धाराओं के चक्र के बीच स्थित शांत जल का क्षेत्र है।
10. भोजपत्र समशीतोष्ण पर्णपाती वन का प्रमुख वृक्ष है।
11. लावा से रेगुर मिट्टी प्राप्त होती है।
12. काला बैशाखी एक चक्रवाती तूफान है।
13. दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार आस्ट्रेलिया के पास है।
14. ज्वालामुखी क्षेत्र ख़ास रूप से तरुण वलित पर्वतों में फैला हुआ है।
15. सुंडा खाई हिन्द महासागर में है।
16. मछली उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रांड बैंक और डाँगर बैंक अटलांटिक महासागर में हैं। उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यू फाउन्डलैंड के दक्षिणी - पश्चिमी तटीय भाग को ग्रांड बैंक कहते हैं।
17. खैबर का दर्रा पाकिस्तान में है।
18. सखालिन आयल फील्ड रूस में है।
19. डियागो गार्सिया द्वीप हिन्द महासागर में है।
20. मलेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्राजाया है।
21. वेस्ट बैंक जार्डन नदी के पश्चिम में है।
22. विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील ( रूस ) है।
23. सायर दरिया और अमू दरिया अराल सागर में है।
24. विश्व में सबसे ज्यादा सेब अमेरिका में पैदा होते हैं।
25. विश्व के तीन प्रमुख मौसम केंद्र मेलबोर्न, मास्को, वाशिंगटन हैं।
26. रोम शहर टाइबर नदी के तट पर बसा है।
27. आस्ट्रेलिया में काल गूर्ली और कूल गूर्ली सोने की विश्वविख्यात खान हैं।
28.मानसरोवर झील तिब्बत में है।
29. दक्षिण अमेरिका की अमेजन द्रोणी (बेसिन) के भूमध्य रेखीय वनों को सेल्वा कहा जाता है।
30. नील नदी का स्त्रोत विक्टोरिया झील है।
31. माउन्ट ब्लां आल्प्स पर्वत श्रृखला की सबसे ऊँची  चोटी है।
32. कोलम्बिया का पठार अमेरिका में है।
33. ,भूमध्य सागर की सीमा तीन महाद्वीपों को छूती है।
34. सवाना तुल्य घास के क्षेत्रों को वेनेजुएला, कोलम्बिया और ब्राजील में लानोज और पम्पाज कहा जाता है।
35. पीरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा अलनिनो कहलाती है।
36. पनामा नहर प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
37. न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।
38. स्वतंत्र भारत में पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण दामोदर नदी पर किया गया था।
39. काठियावाड़ ( गुजरात ) और अरुणाचल प्रदेश के बीच स्थानीय समय का अंतर दो घंटे है। भारत में मानक समय के लिए इलाहबाद के निकट नैनी से होकर गुजरने वाली 82 1/2 डिग्री पूर्वी देशांतर को मानक तिथि रेखा माना गया है। यह रेखा ग्रीनविच से पूर्व में स्थित होने से यहाँ का समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5.30 घंटा आगे रहता है। काठियावाड़ व अरुणाचल प्रदेश तक भारत का देशांतरीय विस्तार ( 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' ) पूर्वी देशांतर 30° है। एक देशांतर बराबर 4 मिनट । इस तरह भारत के पूर्व और पश्चिम चोरों में समय का अंतर दो घंटे है।
40. भारत में सबसे ज्यादा वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है।
41. भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन अंडमान द्वीपों में पाए जाते हैं।
42. शिवसमुद्र द्वीप कावेरी नदी द्वारा बनाया गया है।
43. भारत में ' घोड़े की नाल ' जैसे आकार वाला मूंगे का द्वीप समूह लक्षद्वीप है।
44. मेघना गंगा और ब्रह्मपुत्र की सम्मिलित धारा है।
45. ब्रह्मपुत्र नदी चेमायंगडुंग हिमनद से है।
46. पश्चिमी घाट में स्थित दर्रे थालघाट और भोरघाट क्रमश: मुंबई में कोलकाता व पुणे के लिए मार्ग प्रदान करते हैं।
47. अलमती बांध कृष्णा नदी पर बना है।
48. 1911-21 के दशक में भारत की जनसख्या में नकारात्मक वृद्धि हुई थी।
49. पश्चिमी घाट को सहयाद्रि के नाम से जाना जाता है।
50. जमशेदपुर को भारत का पिट्सबर्ग कहा जाता है।
51. दक्षिण की गंगा के नाम से गोदावरी नदी जानी जाती है।
52. इंदिरा गाँधी नहर का उद्गम सतलज-व्यास पर हरिके बांध है।
53. हीराकुंड बांध परियोजना राउरकेला स्टील संयंत्र के लिए बिजली उपलब्ध कराती है।
54. टोची, गिलगित व हुजा सिंधु की सहायक नदियाँ हैं।
55. पृथ्वी की सतह के बिल्कुल नीचे का स्थान फोकस कहलाता है जहाँ से भूचाल उत्पन्न होता है।
56. माउन्ट मेकिन्ली पर्वत शिखर (यू. एस.ए.) देश में है।
57.तंजानिया में ' किलिमंजारो ' ऊँचा पर्वत शिखर है।
58. वैरन द्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
59.  पूर्व सोवियत संघ के लेनिन ग्राड नगर का नाम पुन: सेंटपीटर्सबर्ग रखा गया है।
60. पोर्ट लुइस किस ' मारिशस ' देश की राजधानी है।
61. विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील ' लेक सुपीरियर ' है।
62. अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान ' सवाना ' कहलाते हैं।
63. स्वेज नहर दो सागरों भूमध्य सागर तथा लाल सागर को जोड़ती है।
64. वुलर झील का निर्माण झेलम नदी करती है।

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

भारत में रक्षा क्षेत्र के प्रमुख

 भारत के रक्षा क्षेत्र के प्रमुख 2022-23 1.  थल सेना प्रमुख  - जनरल मनोज पांडे 2.  वायु सेना प्रमुख  - एयर मार्शल बी आर चौधरी 3.  नौसेना प्रमुख  - एडमिरल आर हरिकुमार 4.  इंटेलिजेंट ब्यूरो प्रमुख  - तपन कुमार डेका 5.  RAW प्रमुख  - सामन्त कुमार गोयल 6.  CRPF प्रमुख  - कुलदीप सिंह 7.  BSF प्रमुख  - पंकज सिंह 8.  NDRF प्रमुख  - अतुल करवाल 9.  CISF प्रमुख  - सुबोध कुमार जायसवाल