Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

Tense kya hai.

 Dosto  आज की blog में Tense के बारे में जानते है । अगर आप भी English बोलना चाहते है तो Tense का ज्ञान बहुत जरूरी है । जिससे आप भी English बोल सकते है आसानी से । आज मैं आप सभी को ब्लॉग के माध्यम से Tense के बारे में बताने जा रहा हूँ । जिससे इंग्लिश को बोलने में और समझने में आसानी हो । आज की युग में हर field में इसकी जरूरत हो रही है । तो चलिए जानते हैं Tense क्या है ।

           Tense kya hai

Tense - का मतलब काल होता है। tense का मतलब समय होता है। इसे इंग्लिश में tense कहते है।
     " क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने का समय का बोध हो उसे tense कहते हैं"
उदाहरण:-
जैसे-
(1) पिंकी दूध पीती है ।   Pinki drinks milk.
(2) पिंकी दूध पीती थी ।  Pinki drank milk.
(3) पिंकी दूध पीयेगी ।    Pinki will drink milk.
तीनों वाक्यों में एक ही कर्ता है - 'पिंकी' 'Subject'
              एक ही कर्म है - 'दूध' 'Object'
              एक ही क्रिया है - 'पीना' 'Verb'
फिर भी तीनों वाक्यों के अर्थ अलग-अलग हैं ।
(1) पहले वाक्य में ( कर्ता ) 'पिंकी' पीने की क्रिया को ' वर्तमान काल' ( Present Tense ) में करती है ।
(2) दूसरे वाक्यों में ( कर्ता ) ' पिंकी' पीने की क्रिया को भूतकाल ( Past Tense ) में करती थी ।
(3) तीसरे वाक्य में ( कर्ता ) 'पिंकी' पीने की क्रिया को भविष्य काल ( Future Tense ) में करेगी ।
   इस प्रकार हमने देखा कि ऊपर लिखे तीनों वाक्यों की क्रियाएँ काम करने का समय अलग-अलग बतलाती है ।
(1) 'पीती है' क्रिया से 'वर्तमान काल' (Present) का बोध होता है।
(2) 'पीती थी' क्रिया से 'भूतकाल' (Past) अर्थात बीते समय का बोध होता है ।
(3) 'पीयेगी' क्रिया से आने वाले समय अर्थात भविष्य काल (Future) का बोध होता है ।

काल (Tense) तीन प्रकार के होते हैं-

(1) वर्तमान काल ( Present Tense )
(2) भूतकाल ( Past Tense )
(3) भविष्यकाल ( Future Tense )

Tense की पहचान इस प्रकार से किया जाता है -

वर्तमान काल (Present Tense)- हिन्दी में वाक्य के अन्त में है, हैं, हो, हूँ, होता है ।
जैसे- ये मेरी कक्षा है ।
भूतकाल (Past Tense)- हिन्दी में वाक्य के अन्त में था, थे, थी, या आया, खाया, खेला, दिया आदि होता है ।
जैसे- वह कल आया था ।
भविष्य काल (Future Tense)- हिन्दी में वाक्य के अन्त में गा, गे, गी होता है ।
जैसे- वह छुट्टियों में आयेगा ।
और प्रत्येक Tense के निम्नलिखित चार रूप होते हैं-
(1) Simple or Indefine - सामान्य या अनिश्चित
(2) Continuous - अपूर्ण या लगातार
(3) Perfect - पूर्ण
(4) Perfect Continuous - पूर्ण अपूर्ण

Present Tense वर्तमान काल चार प्रकार के होते हैं तथा इसकी पहचान निम्नानुसार कर सकते हैं -
Present Indefinite Tense - ता है, ते हैंं, ती हैंं ।
• Present Continuous Tense - रहा है, रहे हैं, रही है  ।
• Present Perfect Tense - चुका है, चुके हैं, चुकी है, लिया है ।
• Present Perfect Continuous Tense - रहा है, रहे हैं, रही है । 
( वाक्य में 'समय' तथा 'से' )
Past Tense भूतकाल भी चार प्रकार के होते हैं तथा इसकी पहचान इस प्रकार से कर सकते हैं -
• Past Indefinite Tense - ता था, ती थी, ते थे, गया, लिया ।
• Past Continuous Tense - रहा था, रही थी, रहे थे ।
• Past Perfect Tense - चुका था, चुके थे, चुकी थी, लिया था ।
• Past Perfect Continuous Tense - रहा था, रही थी, रहे थे ।
( वाक्य में 'से' उसके साथ 'समय )
Future Tense भविष्यकाल चार प्रकार के होते हैं तथा इसकी पहचान निम्नानुसार किया जाता है -
• Future Indefinite Tense - गा, गी, गे ।
• Future Continuous Tense - रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे ।
• Future Perfect Tense - चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, लिया होगा ।
• Future Perfect Continuous Tense - रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे तथा साथ में 'से' के साथ 'समय' ।


    


Popular posts from this blog

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

भारत में रक्षा क्षेत्र के प्रमुख

 भारत के रक्षा क्षेत्र के प्रमुख 2022-23 1.  थल सेना प्रमुख  - जनरल मनोज पांडे 2.  वायु सेना प्रमुख  - एयर मार्शल बी आर चौधरी 3.  नौसेना प्रमुख  - एडमिरल आर हरिकुमार 4.  इंटेलिजेंट ब्यूरो प्रमुख  - तपन कुमार डेका 5.  RAW प्रमुख  - सामन्त कुमार गोयल 6.  CRPF प्रमुख  - कुलदीप सिंह 7.  BSF प्रमुख  - पंकज सिंह 8.  NDRF प्रमुख  - अतुल करवाल 9.  CISF प्रमुख  - सुबोध कुमार जायसवाल