सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विज्ञान एवं तकनीकी सामान्य ज्ञान

 विज्ञान एवं तकनीकी सामान्य ज्ञान ( Science and technology General Knowledge )

विज्ञान एवं तकनीकी सामान्य ज्ञान


(1) लोहे में जंग रोकने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है ? उत्तर - जस्ते (Zinc) का

(2) रक्त का कौन सा भाग शरीर प्रतिरक्षा (Defence) का कार्य करता है ? उत्तर - श्वेत रक्त कोशिका

(3) किस विटामिन की हीनता से शाम को और रात्रि को मन्द दृष्टि हो जाती है ? उत्तर - विटामिन A की हीनता से

(4) मानव शरीर में कौनसी ग्रंथि वृद्धि हार्मोन ( सोमैटोट्रपिन ) उत्पादित करती है ? उत्तर - पीयूष (Pituitary)

(5) कोबाल्ट आक्साइड काँच को कौनसा रंग प्रदान करता है ? उत्तर- गहरा नीला

(6) पृथ्वी के गुरुत्व से निकलने के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रक्षेपण वेग कितना होता है ? उत्तर - 11.2 किमी/सेकण्ड

(7) नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है ? उत्तर - कैडमियम या बोरान

(8) एस्ट्रो-डी (Astro-D) क्या है ? उत्तर- ब्रह्माण्ड के विकास का अध्ययन करने वाला जापानी एक्स-रे उपग्रह

(9) एक व्यक्ति का भार लिफ्ट में अपने भार का दूना है इस दशा में उसका त्वरण क्या होगा ? उत्तर - 2g, उर्ध्वाधर ऊपर की ओर

(10) हाइड्रोजन के समस्थानिकों (Isotopes) के नाम बताइए ? उत्तर - प्रोटियम (Protium), ड्यूटीरियम (Deuterium) तथा ट्राइटियम (Tritium)

(11) ग्लूकोज से एथिल अल्कोहल बनाने में किस उत्प्रेरक का प्रयोग किया जाता है ? उत्तर - जाइमेज का

(12) पैलाग्रा (Pellagra) नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है ? उत्तर - विटामिन B5 की कमी से

(13) 'क्लोरोमाइसीटीन' का प्रयोग किस रोग के उपचार के लिए किया जाता है ? उत्तर- टायफाइड के उपचार के लिए

(14) विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र (VSSC) कहाँ स्थित है ? उत्तर - तिरुवनंतपुरम में

(15) कॉपर सल्फेट को गर्म करने पर उसका रंग कैसा हो जाता है ? सफेद (White)

(16) किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या A, परमाणु संख्या Z है, इस तत्व के परमाणु में उपस्थित न्यूट्रॉन, प्रोट्रान और इलेक्ट्रान की संख्या क्रमशः होगी । उत्तर - (A-Z),Z, Z.

(17) बायोगैस का मुख्य घटक क्या होता है ? उत्तर - मीथेन

(18) जोसेफ प्रिस्टले ने किस गैस की खोज की थी ? आक्सीजन 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)