छत्तीसगढ़ राज्य में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
🔹 राज्य में पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार ↴
CG General Knowledge-
शहीद वीरनारायण पुरस्कार - अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र प्रभारी को दिया जाता है ।
मुख्यमंत्री पुरस्कार - जनजातिय क्षेत्र के लोगों को अत्याचार से बचाने वाले पुलिस कर्मियों को दिया जाता है ।
राज्यपाल पुरस्कार - पिछड़े वर्ग के लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए दिया जाता है ।
गुरुघासीदास पुरस्कार - अनुसूचित जाति के लोगों को अत्याचार से बचाने के क्षेत्र में दिया जाता है ।
रानी सुबरन कुँवर - बालक-बालिकाओं तथा महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने हेतु दिया जाता है।
🔹 राज्य में क्रीड़ा के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार ↴
शहीद राजीव पांडे पुरस्कार - वरिष्ठ खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार - कनिष्ठ खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ।
स्व. विनोदकुमार चौबे खेल विभूति सम्मान - राज्य के वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाने वाला लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार ।
––––––––––––––––––––––––––––––––––––––
