तांदुला बांध परियोजना -
बालोद जिले के तांदुला नदी पर स्थित छत्तीसगढ़ परिक्षेत्र की प्रथम परियोजना है जो सन् 1910-12 में प्रारंभ हुई थी ।
महानदी परियोजना -
धमतरी जिले में महानदी पर अवस्थित छत्तीसगढ़ क्षेत्र की प्रथम महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है । इस परियोजना के अंतर्गत धमतरी जिले में रुद्री पिकअप वियर (1915), माडमसिल्ली (1923) एवं गंगरेल बांध (रविशंकर जलाशय -1978) एवं कांकेर जिले के नरहरपुर में दुधावा जलाशय - (1962) परियोजना समूह स्थापित है ।
मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना -
सन् 1961-62 में दर्री (कोरबा) के हसदेव नदी पर अवस्थित राज्य की महत्वपूर्ण बहुउद्देश्यीय परियोजना है । राज्य का सबसे लम्बा एवं सबसे ऊंचा बाँध इसी परियोजना पर स्थित है ।
संजय गाँधी परियोजना (खूँटाघाट बाँध) -
सन् 1920 से प्रारम्भ यह परियोजना बिलासपुर से 30 किमी दूर खारंग नदी पर स्थित है ।
राजीव गाँधी परियोजना (मनियारी जल परियोजना) -
सन् 1930 में लोरमी (मुंगेली) में मनियारी नदी पर खुड़िया बाँध बनाकर इस परियोजना की शुरुआत हुई थी ।
पैरी परियोजना -
गरियाबंद जिले के मैनपुर में पैरी नदी पर अवस्थित परियोजना है ।
बोधघाट परियोजना -
यह परियोजना बारसुर (दंतेवाड़ा) में इन्द्रावती नदी पर अवस्थित है ।
वीर नारायण सिंह (कोडार) परियोजना -
महासमुंद जिले में कोडार नदी पर स्थित है ।