सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ राज्य में प्राप्त प्रमुख खनिज पदार्थ

लौह अयस्क - 
राज्य में उच्च श्रेणी के लौह-अयस्क के विशाल भण्डार बस्तर संभाग एवं दुर्ग जिलों में उपलब्ध है । बस्तर संभाग के बैलाडीला निक्षेप को विश्व के सबसे निक्षेप होने का गौरव भी प्राप्त है । इस प्रदेश को राष्ट्र के लौह-अयस्क खनिज उत्पादन राज्यों में तृतीय स्थान प्राप्त है ।

कोयला -
छत्तीसगढ़ में कोयले का सर्वप्रथम उत्खनन अंग्रेजों द्वारा 20वीं सदी के द्वितीय दशक में प्रारम्भ किया गया था । छत्तीसगढ़ में कोयला उत्खनन का कार्य कोल इंडिया लिमिटेड (C.I.L.) की कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (S.E.C.L) के द्वारा किया जाता है । भंडारण की दृष्टि से झारखंड एवं उड़ीसा के बाद तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ का आता है । उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ की सहभागिता 18.08 प्रतिशत है तथा कोयला उत्पादन प्रदेशों में छत्तीसगढ़ का द्वितीय स्थान है ।

चूना पत्थर -
छत्तीसगढ़ में खनिज भंडारण के दृष्टि से कोयले एवं लोहे के बाद तृतीय स्थान चुना पत्थर का ही आता है । राज्य में चुना चूना पत्थर के प्रमुख क्षेत्र रायपुर, राजनांदगांव, कवर्धा बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा है ।

बाक्साइड -
यह राज्य की बेसाल्ट चट्टानों में पाया जाता है । बाक्साइड कि अधिकांश निक्षेप दक्कन ट्रेप से सम्बध्द है । बाक्साइड के भंडार बिलासपुर, कोरिबा, सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव तथा कवर्धा जिलों में पाए जाते हैं ।

टिन अयस्क -
छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र टिन उत्पादक राज्य है । टिन का शत-प्रतिशत उत्खनन छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुकमा, चिंतलनार। गोविंदपाल एवं मुण्डपाल में राज्य शासन के उपक्रम छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है ।

छत्तीसगढ़ राज्य में पाए जाने वाले खनिजों के नाम तथा उत्पादन क्षेत्र (संबंधित जिले) -


1. लौह अयस्क - दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, कांकेर एवं बस्तर

2. कोयला - कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, बिलासपुर एवं रायगढ़

3. बाक्साइड - सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर एवं कवर्धा

4. चुना पत्थर - रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बस्तर, राजनांदगांव एवं रायगढ़

5. डोलोमाइट - बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायगढ़ एवं रायपुर

6. क्वार्टजाइट - राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, दुर्ग एवं रायगढ़

7. बेरिल - बीजापुर, जशपुर, सरगुजा एवं रायगढ़

8. सोना - महासमुन्द एवं बलौदाबाजार

9. सीसा अयस्क - बिलासपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, सरगुजा एवं महासमुन्द

10. टिन अयस्क - सुकमा एवं दंतेवाड़ा

11. गेरू - बस्तर, रायगढ़, राजनांदगांव एवं सरगुजा

12. टाल्क - बस्तर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं सरगुजा

13. फलुओराइट - महासमुन्द एवं राजनांदगांव

14. क्वार्ट्ज - बस्तर, बिलासपुर एवं राजनांदगांव

15. मैंगनीज - बिलासपुर, बस्तर, कांकेर एवं दंतेवाड़ा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)