Chhattisgarh's major sports honors
छत्तीसगढ़ राज्य में खेल का सर्वोत्तम वातावरण भिलाई (दुर्ग) में दृष्टिगोचर होता है, इसीलिए भिलाई को 'छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी' कहते हैं । ज्ञात हो कि 'राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी' का मुख्यालय भी भिलाई ही है ।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख खेल सम्मान
हनुमान सिंह सम्मान -
यह सम्मान राज्य के उन खेल प्रशिक्षकों (कोच) एवं खेल निर्णयकर्ता (रेफरी) को प्रदान किया जाता है, जिनके उचित मार्गदर्शन व प्रेरणा से राज्य के क्रीड़ा जगत में और प्रगति संभव हो सके । इस पुरस्कार की राशि 2 लाख रु. हैं । ज्ञात हो कि वर्ष 2000-01 से प्रारंभ हनुमान सिंह सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता संजय शर्मा (शरीर सौष्ठव) है ।
गुण्डाधुर सम्मान -
भूमकाल विद्रोह का नायक वीर योद्धा गुण्डाधुर की पावन स्मृति में 2 लाख रु. राशि का यह पुरस्कार राज्य शासन द्वारा 1 नवंबर 2001 से स्थापित है । ज्ञात हो की वर्तमान में पुरस्कार राशि 1 लाख रु. कर दी गई है । यह सम्मान खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है ।
राज्य के प्रथम गुण्डाधुर पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव आशीष अरोरा (बॉलीबाल) को हुआ ।
शहीद विनोद चौबे सम्मान -
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्रीड़ा के क्षेत्र में लाइफ़टाइम अचीवमेंट के तहत वर्ष 2006 से खेल विभूति सम्मान प्रदान किया जाता था । वर्ष 2010 से नाम परिवर्तन करने के उपरांत यह पुरस्कार शहीद विनोद चौबे सम्मान की स्मृति में दिया जा रहा है । ज्ञात हो कि पुरस्कार की राशि प्रति खिलाड़ी 25 हजार रु. है ।
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान -
काकतीय वंश (बस्तर) के लोकप्रिय राजा प्रवीरचंद भंजदेव की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2004 में संस्थापित यह सम्मान तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदत्त किया जाता है । इस पुरस्कार की राशि 2 लाख रु. थी जो वर्तमान में 1 लाख रु. कर दी गई है । महाराजा वीरचंद भंजदेव सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता अरविन्द सोनी एवं टेकलाल कुर्रे है ।
शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार -
यह पुरस्कार राज्य के वरिष्ठ खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए दिया जाता है । इस पुरस्कार की राशि 2 लाख 25 हजार रु. है जो कि पुरस्कार राशि के आधार पर राज्य का सर्वोत्तम पुरस्कार है । ज्ञात हो कि वर्ष 2000-01 से प्रारम्भ शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के प्राप्तकर्ता अमिता दलई (हैंडबॉल) व तेजा सिंह साहू (भारोत्तोलक) है ।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार -
यह पुरस्कार राज्य के कनिष्ठ खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है । इस पुरस्कार की राशि 1 लाख रु. है । ज्ञात हो कि वर्ष 2000-01 से प्रारंभ शहीद कौशल यादव पुरस्कार के प्रथम प्राप्तकर्ता शबनम बानों (हैंडबॉल) व दुर्गा प्रसाद जंघेल (भारोत्तोलन) है ।
छत्तीसगढ़ में खेल मुख्यालय-
1. रायपुर
2. बिलासपुर
3. बस्तर
4. दुर्ग
5. रायगढ़