सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत का सबसे तेज HPC-AI सुपर कंप्यूटर

 वर्ष 2020 में प्रमुख वैज्ञानिक विकास

भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर (HPC-AI)

भारत का सबसे तेज HPC-AI सुपर कंप्यूटर

परमसिद्धि एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (HPC-AI) सुपर कंप्यूटर है, जिसे राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत C-DAC में स्थापित किया गया था।

इसने दुनिया के शीर्ष में 500 सबसे शक्तिशाली गैर-वितरित कंप्यूटर सिस्टम सूची में 63वीं रैंक प्राप्त की है।

यह उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (HPC-AI) सुपर कंप्यूटर 210AI पेटाफ्लाप्स (6.5 पेटाफ्लाप्स पीक DP) के साथ एक मशीन है और यह NVIDIA DGX सुपरपोड पर बनाया गया है।

कंप्यूटर सामान्य ज्ञान:-

1. सर्वाधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है-
(a) सुपर कंप्यूटर
(b) माइक्रो कंप्यूटर
(c) सुपर कंडक्टर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (a) सुपर कंप्यूटर

2. सुपर कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों से किस सन्दर्भ में भिन्न होते हैं ?
(a) बहुत अधिक कीमत
(b) वातानुकूलन की समस्या
(c) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार
(c) बहुआयामी उपयोग
उत्तर- (c) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार

3. कंप्यूटर भाषा COBOL किसके लिए उपयोगी है ?
(a) व्यावसायिक कार्य
(b) ग्राफिक कार्य
(c) वैज्ञानिक कार्य
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (a) व्यावसायिक कार्य

4. बाइनरी कोड में 7 लिखी जाती है-
(a) 110
(b) 111
(c) 101
(d) 100
उत्तर- (b) 111

5. Google क्या है ?
(a) ऑपरेटिंग सिस्टम
(b) ब्राउज़र
(c) वायरस
(d) सर्च इंजन
उत्तर- (d) सर्च इंजन

6. Microsoft का कार्यालय कहां है ?
(a) न्यूयॉर्क
(b) लंदन
(c) सिएटल
(d) पेरिस
उत्तर- (c) सिएटल

7. Spam किस विषय से सम्बंधित शब्द है ?
(a) कंप्यूटर
(b) कला
(c) संगीत
(d) खेल
उत्तर-(a) कंप्यूटर

8. Tally सॉफ्टवेयर का प्रयोग किस काम के लिए किया जाता है ?
(a) DTP
(b) संचार
(c) नेटवर्किंग
(d) एकाउंटिंग
उत्तर- (d) एकाउंटिंग

9. पहला कंप्यूटर किसने बनाया था ?
(a) बिल गेट्स
(b) बिल क्लिंटन
(c) चाल्र्स बैबेज
(c) मार्कोनी
उत्तर- (c) चाल्र्स बैबेज

10. भारत में विकसित 'परम' सुपर कंप्यूटर का विकास किस संस्था ने किया है ?
(a) C-DAC
(b) IIT, कानपुर
(c) BARC
(d) IIT, दिल्ली
उत्तर- (a) C-DAC

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)