गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...
भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच पैसेज (PASSEX) अभ्यास
(PASSEX exercise between Indian Navy and Russian Navy)
भारतीय नौसेना (IN) और रूसी फेडरेशन नेवी (RuFN) ने 4-5 दिसम्बर, 2020 को पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र (IOR) में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन किया।
इस अभ्यास में RuFN निर्देशित मिसाइल क्रूज वैराग, बड़े पनडुब्बी रोधी जहाज एडमिरल पाण्टेलेएव और मध्यम महासागर टैंकर पेचेंगा ने भागीदारी की।
भारतीय नौसेना ने विभिन्न हेलीकॉप्टरों के साथ स्वदेशी निर्मित निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट शिवालिक और पनडुब्बी रोधी कार्वेट कदमत के साथ इसमें भाग लिया।
इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-क्षमता को बढ़ाना, सर्वोत्तम प्रथाओं को समझना और उनमें सुधार लाना है और इसमें उन्नत सतह और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास, हथियार, सीमाशिप अभ्यास, फेरिंग और हेलीकॉप्टर संचालन शामिल होंगे।
