चीन ने लॉन्च किया Gaofen-14 उपग्रह (Satellite)
चीन ने 6 दिसम्बर, 2020 को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रान्त के जीचांग सैटेलाइट लॉन्च सेण्टर से एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह 'Gaofen-14' लॉन्च किया।
इस उपग्रह (Satellite) को एक लॉन्ग मार्च-3B वाहक रॉकेट द्वारा कक्षा में भेजा गया था, जो दुनियाभर में जमीन की वस्तुओं के उच्च-रिजॉल्यूशन के चित्र ले सकता है।
Gaofen-14 एक ऑप्टिकल स्टीरियो मैपिंग उपग्रह (Satellite) है, जो विश्व स्तर पर उच्च परिशुद्धता स्टीरियो छवियों को कुशलता से प्राप्त कर सकता है, बड़े पैमाने पर डिजिटल स्थलाकृतिक मानचित्र तैयार कर सकता है, डिजिटल ऊंचाई मॉडल, डिजिटल सतह मॉडल और डिजिटल आर्थोपोटो छवियों का उत्पादन कर सकता है और बुनियादी भौगोलिक जानकारी प्रदान कर सकता है।
