Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

PSC Question Paper Subject - Philosophy and Sociology

EXAM - CGM -12
Question Paper
    
(( खण्ड - 1 ))
भाग -1
1.'दर्शन जीवन का रूपांतरण है' । टिप्पणी करें।
' Philosophy is the transformation of life'. Comment.
2.'प्रस्थान त्रयी ' से आप क्या समझते है?
What do you mean by ' Prasthan Trayee'?
3. 'पंच- स्कन्ध' का अर्थ स्पष्ट कीजिये।
Elucidate the meaning of ' Panch- Dkandha'.
4. 'धर्म - दर्शन' से क्या समझा जाता है?
What is meant by 'Philosophy of Religion'?

भाग - 2
1.व्यक्ति और समाज में अंतर बताइए।
Bring out the differences between individual and society.
2. सामाजिक स्तरीकरण से आप क्या समझते हैं?
What do you understand by social stratification?
3. अवलोकन और साक्षात्कार में अंतर बताइए।
Differentiate between observation and interview.
4. सामाजिक के बारे में आप क्या जानते हैं?
What do you know about socialization?

भाग -3
1. अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अभिप्राय क्या है?
What is the constitutional opinion of Scheduled Tribe?
2.  पति भ्रात विवाह क्या है?
What is Levirate?
3. छतीसगढ़ में निवासरत गोंड़ जनजाति के दस उपसमूहों के नाम लिखिए।
Write names of ten sub - group of Gond Tribe living in Chhattisgarh.
4. वधु - मूल्य क्या है?
What is Bride Price?

भाग - 4
1.छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किस क्षेत्र में '    दाउ मंदराजी ' सम्मान स्थापित किया गया? उन पांच व्यक्तियों के नाम लिखिए जिन्हें यह सम्मान दिया गया है।
In which field 'Dau Mandaraji ' award is established by the Government of chhattisgarh ? Write name of the five persons who has been awarded by this award.
2. छत्तीसगढ़ी लोकोक्ति ' मुड़ के नांव कपार ' को समझाइये।
Explain the Chhattisgarhi proverb 'Mud Ke Naav Kapar'
3.'श्रीमती सूरुज बाई खांडे' पर एक संक्षिप्त टीप लिखें।
Write a short note on 'Smt. Suruj bai khande'
4. छत्तीसगढ़ी लोक-नृत्यों एवं लोक-गीतों की प्रस्तुती में प्रयुक्त किन्ही पांच वाद्य यंत्रों के नाम बताइए।
Tell the name of any five musical instruments used during performing Chhattisgarhi folk dance and folk songs.

भाग - 5
1.ताला की 'रुद्र शिव' प्रतिमा का परिचय दीजिये।
Give introduction of 'Rudra Shiva' idol of Tala.
2. चम्पारण्य का क्या महत्व है?
What is the significance of champaranya?
3. सरना का संक्षिप्त परिचय दीजिये।
Give brief introduction of 'Sarana'.
4. ' छत्तीसगढ़ का नियाग्रा' किसे कहा जाता है?
Which is known as the 'Niyagra of chhattisgarh'?
(( खण्ड - 2 ))
भाग-1
5. संस्कृतियों पर पड़ने वाले आधुनिक विज्ञान के प्रभावों पर टिप्पणी लिखिये।
Write a note on impact of the modern science on cultures.
6. योग दर्शन के अनुसार चित्त की भूमियों की व्याख्या कीजिये।
Explain the grounds of Consciouseness as per yoga philosophy.

भाग - 2
5. समाजशास्त्र के विषयक्षेत्र की संक्षिप्त विवेचना कीजिये।
Briefly describe the scope of sociology.
6. सांस्कृतिक विलंबना को परिभाषित कीजिये एवं इसकी प्रमुख विशेषताएं बताइए।
Define the term cultural lag and state its salient features.

भाग - 3
5. एकल और विस्तारित परिवार में अंतर बताइए।
Differentiate between nuclear and extended family.
6. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का उद्देश्य लिखें।
Write the purpose of creation of chhatisgarh backward class commission.

भाग - 4
5. छत्तीसगढ़ में 'पंडवानी' को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किसे जाता है?
To whom credit goes to popularise 'Pandwani' in Chhatidsgarh?
6. 'सरहुल - नृत्य ' का वर्णन करें।
Describe 'Sarhul - Dance'

भाग - 5
5. लोक संस्कृति का क्या अर्थ है?
What is The meaning of folk culture?
6.'उदंती अभ्यारण्य के बारे में बताइए।
Describe Udanti sanctuary.

(( खण्ड - 3 ))
भाग - 1
7.धर्म निरपेक्षता क्या है ? क्या यह धर्म-दर्शन के बौधिक पक्ष से पुष्ट होती है ? विवेचना करें।
What is secularism ? Is it strengthen by the rational aspect of Philosophy of Religion? Discuss it.

भाग -2
7. समिति क्या है? इसके प्रमुख तत्व बताइए।
What is association ? Give its main elements.

भाग - 3
बस्तर अंचल के जनजातियों की ' गोदना प्रथा ' संबंधी मान्यताओं का उल्लेख कीजिये।
Give an acount of the myths related ' Tattoo tradition ' among the tribes of Bastar region.

भाग - 4
7. पद्मभूषण हबीब तनवीर पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।
Write a brief essay on Padmabhushan Habib Tanvir.

भाग - 5
7. 'छत्तीसगढ़ का प्रयाग ' किसे कहा जाता है? टिप्पणी कीजिये।
Which iS known as the 'Prayag of Chhattisgarh' ? Comment.

(( खण्ड - 4 ))
8. छत्तीसगढ़ की जनजातियों में जीवन-साथी  चुनने के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिये।
Describe the various ways of selecting life-partners among the tribes of chhattisgarh.

भाग - 4
8. छत्तीसगढ़ की जनजातियों के कलात्मक जीवन का वर्णन कीजिये।
Describe the artistic life of tribals of chhattisgarh.
भाग - 5
8.छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीज-त्यौहारों का वर्णन कीजिये।
Explain three important festivals of Chhattisgarh.
((खण्ड - 5 ))
भाग -1
8. योग से आप क्या समझते हैं? योग साधना के विभिन्न सोपानों की विवेचना कीजिये।
What do you mean by 'yoga' ? Discuss the different stages of yoga-practice.
भाग -2
8. धर्म को परिभाषित कीजिये एवं इसकी उत्पत्ति के प्रमुख सिध्दांतों की व्याख्या कीजिये।
Define Dharma and discuss its main theories of origin.

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

भारत में रक्षा क्षेत्र के प्रमुख

 भारत के रक्षा क्षेत्र के प्रमुख 2022-23 1.  थल सेना प्रमुख  - जनरल मनोज पांडे 2.  वायु सेना प्रमुख  - एयर मार्शल बी आर चौधरी 3.  नौसेना प्रमुख  - एडमिरल आर हरिकुमार 4.  इंटेलिजेंट ब्यूरो प्रमुख  - तपन कुमार डेका 5.  RAW प्रमुख  - सामन्त कुमार गोयल 6.  CRPF प्रमुख  - कुलदीप सिंह 7.  BSF प्रमुख  - पंकज सिंह 8.  NDRF प्रमुख  - अतुल करवाल 9.  CISF प्रमुख  - सुबोध कुमार जायसवाल