सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

 भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. हड़प्पा सभ्यता के लोग किसकी उपासना करते थे ?
उत्तर - मातृ देवी, प्रकृति देवी, स्वास्तिक चिन्ह की

2. हड़प्पा के विशाल टीलों (Mounds) की ओर सर्वप्रथम किसने ध्यान आकृष्ट किया था ?
उत्तर - चार्ल्स मैसन ने

3. 'आर्य' शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है ?
उत्तर- ऋग्वेद में

4. किस संहिता को ब्रह्मदेव कहा जाता है ?
उत्तर - ऋग्वेद

5. नृत्य करती हुई नारी की कास्य मूर्ति सिंधु सभ्यता के किस स्थान से प्राप्त हुई है ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो से

6. सम्राट कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे ?
उत्तर - महायान के

7. कनिष्ठ के समकालीन प्रमुख विद्वान थे-
उत्तर - अश्वघोष, नागार्जुन, वसुमित्र

8. दशरथ-युद्ध किस नदी के तट पर हुआ था ?
उत्तर - परुषणी नदी के तट पर

9. ख्वाजा अब्दुस्समद किसके दरबार का चित्रकार था ?
उत्तर - अकबर के दरबार का

10. जौनपुर की अटाला मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर - इब्राहिम शर्की

11. खारवेल कहाँ के शासक थे ?
उत्तर - कलिंग के

12. रॉबर्ट क्लाइव भारत में किस पद पर कार्य करने के लिए आया था ?
उत्तर - क्लर्क (Writer) के रूप में कार्य करने के लिए

13. मध्यकाल में सफेद संगमरमर का पहली बार प्रयोग किसके निर्माण में हुआ था ?
उत्तर - एत्माद्दौला का मकबरा

14. तुजुक-ए-बाबरी का फारसी में अनुवाद किसने किया था ?
उत्तर - अब्दुर्रहीम खानखाना ने

15. 'अष्टदिग्गज' किसकी राजभाषा की शोभा बढ़ाते थे ?
उत्तर - कृष्णदेव राय की राजसभा की

16. न्याय के लिए बादशाह से सीधी फरियाद  करने का अधिकार किन मुगल शासकों ने प्रदान किया था ?
उत्तर - जहाँगीर और शाहजहाँ ने

17. जहाँगीर के दरबार में पहुँचने वाला अंग्रेज कम्पनी का पहला प्रतिनिधि कौन था ?
उत्तर - कैप्टन हाकिन्स

18. महाबलीपुरम के रथ मन्दिरों का निर्माण किस शासक ने करवाया था ?
उत्तर - नरसिंह वर्मन प्रथम ने

19. विदेशी यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था ?
उत्तर - मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल में

20. भारत-विभाजन के लिए 3 जून, 1947 की योजना किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर - माउंटबेटन योजना के नाम से

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)