Skip to main content

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as ⸻ प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s ⸻ प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s ⸻ प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m ⸻ प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m ⸻ प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m ⸻ प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से...

GK in Physics Samanya gyan

 GK in Physics Samany gyan

GK in Physics  Samanya gyan

भौतिक शास्त्र


1. एम्पीयर क्या नापने की इकाई है ?
(a) वोल्टेज
(b) करेन्ट
(c) प्रतिरोध
(d) पावर
उत्तर - (b) करेन्ट

2. कार्य का मात्रक है-
(a) जूल
(b) न्यूटन
(c) वाट
(d) डाइन
उत्तर - (a) जूल

3. एम्पीयर का मात्रक है-
(a) प्रकाश तीव्रता का
(b) विद्युत आवेश का
(c) विद्युत धारा का
(d) चुम्बकीय क्षेत्र का
उत्तर - (c) विद्युत धारा का

4. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है, क्योकि-
(a) पानी जमने पर फैलता है ।
(b) बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है ।
(c) बोतल के बाहर का तापक्रम अंदर से ज्यादा होता है ।
(d) पानी गर्म करने पर फैलता है ।
उत्तर - (a) पानी जमने पर फैलता है ।

5. पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्योंकि-
(a) जमने पर बोतल सिकुड़ती है ।
(b) जमने पर जल का आयतन घट जाता है ।
(c) जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है ।
(d) कांच ऊष्मा का कुचालक है ।
उत्तर - (c) जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है ।

6. गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया ?
(a) न्यूटन
(b) डाल्टन
(c) रदरफोर्ड
(d) एडीसन
उत्तर - (a) न्यूटन

7. लोलक घड़ियां गर्मियों में सुस्त क्यों हो जाती है ?
(a) गर्मियों के दिन लम्बे होने के कारण
(b) कुण्डली में घर्षण के कारण
(c) लोलक की लंबाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है ।
(d) गर्मी में लोलक का भार बढ़ जाता है ।
उत्तर - (c) लोलक की लंबाई बढ़ जाती है जिससे ईकाई दोलन में लगा समय बढ़ जाता है ।

8. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है, क्योकि-
(a) क्वथन अधिक ताप पर होने लगता है ।
(b) क्वथन कम ताप पर होता है ।
(c) दाब स्थिर रहता है ।
(d) कोई पदार्थ बाहर नहीं निकल पाता है ।
उत्तर - (a) क्वथन अधिक ताप पर होने लगता है ।

9. सूर्य की सतह का ताप होता है-
(a) 600K
(b) 2000K
(c) 6000K
(d) 7000K
उत्तर - (c) 6000K

10. वायु में ध्वनि का वेग है लगभग-
(a) 330मी./से.
(b) 220मी./से.
(c) 110मी./से.
उत्तर - (a) 330मी./से.

11. लगभग 20℃ के तापक्रम पर किस माध्यम में ध्वनि की गति अधिकतम रहेगी ?
(a) हवा
(b) ग्रेनाइट
(c) पानी
(d) लोहा
उत्तर -(d) लोहा

12. सबसे अधिक तीव्रता की ध्वनि उत्पन्न करता है-
(a) बन्दर
(b) गोरिल्ला
(c) चिम्पांजी
(d) बाघ
उत्तर - (d) बाघ

13. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है ?
(a) अनुप्रस्थ तरंग
(b) अनुदैर्ध्य तरंग
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (a) अनुप्रस्थ तरंग

14. पूर्ण सूर्य ग्रहण का अधिकतम समय होता है-
(a) 250 सेकण्ड
(b) 460 सेकण्ड
(c) 500 सेकण्ड
(d) 600 सेकण्ड
उत्तर - (b) 460 सेकण्ड

15. महासागर का रंग नीला दिखायी देता है, क्योकि उस पर गिरने वाला प्रकाश-
(a) परावर्तित हो जाता है ।
(b) अपवर्तित हो जाता है ।
(c) अवशोषित हो जाता है ।
(d) प्रकीर्णन हो जाता है ।
उत्तर - (d) प्रकीर्णन हो जाता है ।

16. सबसे कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश होता है-
(a) लाल
(b) पीला
(c) नीला
(d) बैंगनी
उत्तर - (d) बैंगनी

17. पीले रंग का पूरक रंग है-
(a) नीला
(b) हरा
(c) नारंगी
(d) लाल
उत्तर - (a) नीला

18. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में बदला जाता है-
(a) ट्रांसफार्मर द्वारा
(b) डाइनेमो द्वारा
(c) दोलक द्वारा
(d) दिष्टकारी द्वारा
उत्तर - (d) दिष्टकारी द्वारा

19. किरचाफ का धारा नियम आधारित है-
(a) ऊर्जा संरक्षण पर
(b) द्रव्यमान संरक्षण पर
(c) संवेग संरक्षण पर
(d) इनमें से सभी पर
उत्तर - (a) ऊर्जा संरक्षण पर

20. फैराडे का नियम किस प्रक्रिया से संबंधित है ?
(a) इलेक्ट्रोलाइसिस
(b) गैसों की अभिक्रिया
(c) गैसों का दाब
(d) तापमान एवं दाब
उत्तर - (a) इलेक्ट्रोलाइसिस

21. ट्रांसफार्मर का सिद्धांत आधारित है-
(a) चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर
(b) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर
(c) स्वप्रेरण के सिद्धांत पर
(d) अन्योन्य प्रेरण के सिद्धांत पर
उत्तर - (b) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर

22. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था ?
(a) ग्राहम बेल
(b) जे.एल. बेयर्ड
(c) आइंस्टीन
(d) एडीसन
उत्तर - (b) जे.एल. बेयर्ड

23. न्यूट्रॉन की खोज की थी-
(a) रदरफोर्ड ने
(b) थामसन ने
(c) चैडविक ने
(d) न्यूटन ने
उत्तर - (c) चैडविक ने

24. तड़िक चालक के आविष्कारक है-
(a) ग्राहम बेल
(b) लॉर्ड लिस्टर
(c) बेंजामिन फ्रेंकलिन
(d) आइंस्टीन
उत्तर - (c) बेंजामिन फ्रेंकलिन

25. कृष्ण छिद्र (Block Hole) सिद्धान्त को प्रतिपादित किया था-
(a) सी.वी. रमण ने
(b) एच. जे. भाभा ने
(c) एस. चंद्रशेखर ने
(d) हरगोविन्द खुराना ने
उत्तर - (c) एस. चन्द्रशेखर ने

26. सूर्य की किरणों में कितने रंग होते हैं ?
(a) 5
(b) 6
(c) 7
(d) 8
उत्तर - (c) 7

भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान Readmore...

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

भारत में रक्षा क्षेत्र के प्रमुख

 भारत के रक्षा क्षेत्र के प्रमुख 2022-23 1.  थल सेना प्रमुख  - जनरल मनोज पांडे 2.  वायु सेना प्रमुख  - एयर मार्शल बी आर चौधरी 3.  नौसेना प्रमुख  - एडमिरल आर हरिकुमार 4.  इंटेलिजेंट ब्यूरो प्रमुख  - तपन कुमार डेका 5.  RAW प्रमुख  - सामन्त कुमार गोयल 6.  CRPF प्रमुख  - कुलदीप सिंह 7.  BSF प्रमुख  - पंकज सिंह 8.  NDRF प्रमुख  - अतुल करवाल 9.  CISF प्रमुख  - सुबोध कुमार जायसवाल