सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान हिन्दी - प्रसून शब्द के पर्यायवाची शब्द है

1. 'प्रसून' शब्द के लिए पर्यायवाची शब्द है-

(a) फूल

(a) फूल
(b) शहद
(c) बसन्त
(d) प्रकाश

उत्तर- (a) फूल

2. दिए गए चार शब्दों में से एक शब्द तद्भव है उसका चयन कीजिए-
(a) तलवार
(b) संध्या
(c) मयूर
(d) दर्शन

उत्तर- (a) तलवार

3. रस के अंर्तगत संचारी या व्यभिचारी भावों की सही संख्या बताइये-
(a) चालीस
(b) नौ
(c) तेरह
(d) तैंतीस

उत्तर- (d) तैंतीस

4. निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं उपर्युक्त विकल्प का चयन कीजिये
चींटी के पर जमना-
(a) सावधानी से काम करना
(b) असम्भव कार्य होना
(c) विनाश का लक्षण प्रकट होना
(d) अप्रत्याशित लाभ होना

उत्तर- (c) विनाश का लक्षण प्रकट होना

5. निम्नाकिंत शब्दों में एक शब्द तत्सम है उसका चयन कीजिए-
(a) तीर्थ
(b) ऊँट
(c) कोयल
(d) धरती

उत्तर- (a) तीर्थ

6. नीचे लिखे शब्द के लिए चार अन्य शब्द दिए गए हैं इनमें एक शब्द विपरीतार्थी अथवा विलोम है उसे चिन्हित कीजिये-
मानव-
(a) दानव
(b) ईश्वर
(c) नागरिक
(d) शोषक

उत्तर- (a) दानव

7. नीचे लिखे शब्द के लिए चार शब्द दिए गए हैं जिनमें तीन उस शब्द के अनेकार्थक हैं एक शब्द नहीं है उसे चिन्हित कीजिए-
हार-
(a) माला
(b) पराजय
(c) निकृष्ट
(d) हानि

उत्तर- (c) निकृष्ट

8. निम्नांकित लोकोक्ति के लिए चार विकल्प दिए गए हैं उचित विकल्प का चयन कीजिए-
हाथ कंगन को आरसी क्या ?
(a) गुणवान होने पर धन की आवश्यकता नहीं होती
(b) परिश्रमी व्यक्ति के लिए कुछ भी असम्भव नहीं
(c) प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती
(d) हाथ में कंगन होने पर श्रृंगार की आवश्यकता नहीं होती

उत्तर- (c) प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती

9. अवतरण का उपर्युक्त शीर्षक होगा-
(a) हिन्दी भाषा के गुण-दोष
(b) हिन्दी भाषा
(c) हिन्दी भाषा का ग्रहणशील स्वरूप
(d) हिन्दी की सम्मिश्रण क्रिया

उत्तर- (c) हिन्दी भाषा का ग्रहणशील स्वरूप

10. दिए गए शब्द में प्रत्यय बताइए-
नयन-
(a) अ
(b) न
(c) यन
(d) अन

उत्तर- (d) अन

11. हिन्दी में नए शब्दों को अपनाते समय किस बात को ध्यान में रखना चाहिए ?
(a) नये शब्द में बेमेल शब्द बिल्कुल न आने पाएं
(b) नये शब्द अरबी, फ़ारसी और अंग्रेजी भाषा से ही लिए जाएं
(c) हिन्दी का असली स्वरूप अक्षुण्ण रहे
(d) हिन्दी पढ़ने में हिन्दी ही लगे

उत्तर- (c) हिन्दी का असली स्वरूप अक्षुण्ण रहे

12. हिन्दी में नए शब्दों का आगमन उचित है, क्योंकि-
(a) इससे केवल हिन्दी की हानि ही नहीं, लाभ भी है
(b) भाषाओं की सम्मिश्रण-क्रिया साहित्योन्नति के लिए आवश्यकता है
(c) भाषा की विशुद्धता का कोई पक्षपाती भी इसे रोकने में सक्षम नहीं है
(d) इससे हिन्दी की समृद्धि होती है

उत्तर- (d) इससे हिन्दी की समृद्धि होती है

13. नीचे दिए गए एक शब्द के चार अन्य शब्द दिए गए हैं जिनमें तीन शब्द पर्यायवाची हैं जो शब्द पर्यायवाची नहीं है, उसे चिन्हित कीजिए-
फूल-
(a) गुल
(b) नन्दिनी
(c) पुष्प
(d) सुमन

उत्तर- (b) नन्दिनी

14. नीचे लिखे शब्द के चार सन्धि-विच्छेद दिए गए हैं सही सन्धि-विच्छेद का चयन कीजिए-
वृहद्रथ-
(a) वृ + अहद्रथ
(b) वृहद् + रथ
(c) वृहत् + रथ
(d) वृह + द्रथ

उत्तर- (c) वृहत् + रथ

15. निम्नलिखित के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
पाहन हौं तो वही गिरि को
         जो धर्यो कर छत्र पुरन्दर धारन ।
जो खग हौं तो बसेरो करौं नित
         कालिन्दी कुल कदम्ब की डारन ।।
(a) बरवै
(b) दोहा
(c) सोरठा
(d) सवैया

उत्तर- (a) बरवै

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग कहां-कहां एवं किस लिए किया जाता है। इसकी सामान्य जानकारी

  कंप्यूटर का उपयोग-  1. शिक्षा के क्षेत्र । 2.मनोरंजन के साधन । 3. व्यापार के क्षेत्र में । 4. चिकित्सा के क्षेत्र में । 5. उद्योगों में । 6. बैंकिंग में । 7. कार्यालयों में । 8. आरक्षण में । 9. ई-गर्वनेंस । 10. संचार ( Communication) 11. बस, रेलवे, वायुयान आरक्षण 12. प्रशासन ( Governance) 13. सुरक्षा (Security) 14. वाणिज्य (Commerce) 15. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 16. खेल 17. सरकार 18. मौसम विभाग महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रश्न 1- कंप्यूटर का उपयोग ..........के क्षेत्र में किया जाता है। (A) शिक्षा (B) चिकित्सा (C) बैंकिंग (D) उपरोक्त सभी उत्तर- (D)