Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2018

CG सामान्य ज्ञान एवं प्रमुख दर्शनीय स्थल

CG सामान्य ज्ञान एवं प्रमुख दर्शनीय स्थल 👉Welcome to छतीसगढ़ भारत के सबसे बड़े राज्य मध्यप्रदेश के दो हिस्से कर 1 नवम्बर,2000 को अस्तित्व में आया छतीसगढ़ देश का 26वां राज्य है। यह प्राकृतिक संपदा से भरपूर हैं और इसे सम्पन्न बनाने में प्रकृति ने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहाँ खनिजों की भरमार है, घने पेड़ों से आच्छादित वन संपदा है और उपजाऊ भूमि की बहुतायत है। कोयला, बाक्साइट, ताम्बा, लौह अयस्क, सीसा, और चांदी के साथ डोलोमाइट और लाइम स्टोन से छत्तीसगढ़ भरा है। प्रदेश की विशाल वन संपदा जहां अर्थव्यवस्था में अपनी भागीदारी तो दिखाती ही है, साथ ही वन्य जीवों के लिए नैसर्गिक माहौल भी उपलब्ध कराती है। खनिज तथा वन संपदा से भरे इस राज्य को अब महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बनाये जाने की तैयारियां शुरू की गई हैं। सीमेंट, लोहा, इस्पात, अल्युमीनियम, केमिकल्स, जूट, कागज, तथा हैण्डीक्राफ्ट आदि इस राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक उत्पाद हैं। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यहाँ धान के खेत सर्वत्र फैले हुए हैं इसी कारण इस क्षेत्र को " धान का कटोरा " कहा जाता ह