Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

भारत का सबसे तेज HPC-AI सुपर कंप्यूटर

  वर्ष 2020 में प्रमुख वैज्ञानिक विकास भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर (HPC-AI) परमसिद्धि एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (HPC-AI) सुपर कंप्यूटर है, जिसे राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत C-DAC में स्थापित किया गया था। इसने दुनिया के शीर्ष में 500 सबसे शक्तिशाली गैर-वितरित कंप्यूटर सिस्टम सूची में 63वीं रैंक प्राप्त की है। यह उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (HPC-AI) सुपर कंप्यूटर 210AI पेटाफ्लाप्स (6.5 पेटाफ्लाप्स पीक DP) के साथ एक मशीन है और यह NVIDIA DGX सुपरपोड पर बनाया गया है। कंप्यूटर सामान्य ज्ञान:- 1. सर्वाधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है- (a) सुपर कंप्यूटर (b) माइक्रो कंप्यूटर (c) सुपर कंडक्टर (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर- (a) सुपर कंप्यूटर 2. सुपर कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों से किस सन्दर्भ में भिन्न होते हैं ? (a) बहुत अधिक कीमत (b) वातानुकूलन की समस्या (c) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार (c) बहुआयामी उपयोग उत्तर- (c) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार 3. कंप्यूटर भाषा COBOL किसके लिए उपयोगी है ? (a) व्यावसायिक कार्य (b) ग्राफिक कार्य (c) वैज्ञा

भारत - रूस PASSEX 2020 आयोजित

भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच पैसेज (PASSEX) अभ्यास (PASSEX exercise between Indian Navy and Russian Navy) भारतीय नौसेना (IN) और रूसी फेडरेशन नेवी (RuFN) ने 4-5 दिसम्बर, 2020 को पूर्वी हिन्द महासागर क्षेत्र (IOR) में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन किया। इस अभ्यास में RuFN निर्देशित मिसाइल क्रूज वैराग, बड़े पनडुब्बी रोधी जहाज एडमिरल पाण्टेलेएव और मध्यम महासागर टैंकर पेचेंगा ने भागीदारी की। भारतीय नौसेना ने विभिन्न हेलीकॉप्टरों के साथ स्वदेशी निर्मित निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट शिवालिक और पनडुब्बी रोधी कार्वेट कदमत के साथ इसमें भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-क्षमता को बढ़ाना, सर्वोत्तम प्रथाओं को समझना और उनमें सुधार लाना है और इसमें उन्नत सतह और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास, हथियार, सीमाशिप अभ्यास, फेरिंग और हेलीकॉप्टर संचालन शामिल होंगे।