Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2018

Bhugol samany gyan

भूगोल सामान्य ज्ञान 👇 1. पृथ्वी का भूपटल महासागरों तलों पर सबसे पतला है। 2. वनस्पतियों,जानवरों और सूक्ष्म जीवों के अवशेष अवसादी चट्टानों में पाये जाते हैं। 3. दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलने वाली तेज पछुआ हवाएं दहाड़ता चालीसा कहलाती है। 4. कायांतरित चट्टानें ताप,दाब और रासायनिक क्रियाओं की  वजह से आग्नेय व अवसादी चट्टानों से निर्मित होती हैं। स्लेट कायांतरित चट्टान है। 5. सबसे ज्यादा रेडियो सक्रिय पदार्थ ग्रेनाइट चट्टान से प्राप्त होता है। 6. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर  एस्च्युअरी या अवरुद्ध नदमुख का निर्माण होता है। 7. उत्तरी गोलार्द्ध में चलने वाली शीत और तेज वायु , जो उपध्रुव से ध्रुव प्रदेश तक जाती है, नौर-ईस्टर कहलाती है। 8. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वनों में सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है। 9. उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20 से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों और 35 से 75 डिग्री पश्चिमी देशान्तरों के बीच चारों ओर प्रवाहित जलधाराओं के शांत व स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर के नाम से जाना जाता है। यह

भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान

भारतीय रेलवे : सामान्य जानकारी 🚅भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उपक्रम है। रेल ,देश में माल और यात्री परिवहन का मुख्य साधन है। यह देश के दूर-दराज इलाकों में बसे लोगों को करीब लाने और व्यापार ,देशाटन ,तीर्थयात्रा एवं शिक्षा के अवसर प्रदान करती है। विश्व रेलवे में इसका दूसरा और एशिया में पहला स्थान है। अक्टूबर 1996 के आंकड़ों के अनुसार कुल भारतीय रेलवे लाइन 62,660 किलोमीटर है। भारत में सर्वप्रथम रेलगाड़ी 16 अप्रैल, 1853 को बम्बई - थाना के मध्य चली। यह दूरी 34 किलोमीटर थी। स्वतंत्रता मिलने के बाद देश में रेलवे इंजन बनाने का पहला कारखाना चितरंजन में खोला गया ।डीजल इंजन वाराणसी में बनते है। पैराम्बूर व कपुरथला में सवारी गाड़ी के डिब्बे बनाये जाते है।आज देश-भर में रेलों का व्यापक जाल बिछा हुआ है। देश में रेल-प्रणाली की शुरुआत के बाद के 152 वर्षो में भारतीय रेलवे का व्यापक विस्तार हुआ है। भारतीय रेलवे के विभिन्न गेज इस प्रकार हैं: ब्रांड गेज-बड़ी लाइन ( 1.676 मीटर ), मीटर गेज ( 1मीटर ), नैरो गेज-छोटी लाइन ( 0.762 मीटर )। विद्युतिकृत रेलवे नेटवर्क कुल किमी मार्ग का 28% है। समूची र