सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कंप्यूटर के प्रमुख भाग

 कंप्यूटर के प्रमुख भाग - सीपीयू, इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस की सामान्य जानकारी

कंप्यूटर के अंग
1. इनपुट इकाई
2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)
3. आउटपुट इकाई

1. इनपुट इकाई-
• यह प्रयोग कर्ता से डाटा एवं निर्देश प्राप्त करती है।
• यह स्वीकृत निर्देशो को मशीनी भाषा में बदलती है।
• यह प्रोसेसिंग के लिए परिवर्तित निर्देश सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट को देती है।
इनपुट तंत्र- की पैड, माउस, स्कैनर, ज्वास्टिक, कैमरा, माइक, ट्रैकबॉल (Trackball), लेजरपेन, ऑप्टिकल कार्ड रीडर (OCR), मैग्नेटिक इंक रिकोडर (MICR), ऑप्टिकल बार कोड रीडर (OBR), वाइस रिकोडर डिवाइस, ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR)

2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)-
• कंप्यूटर के सभी प्रोसेसिंग कार्य इसी के द्वारा सम्पन्न होता है।
• इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहते है।
• कंप्यूटर सिस्टम के सभी भागों को नियंत्रित करता है।
• CPU का हिंदी नाम 'केंद्रीय संसाधन इकाई' होता है।
(CPU) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के भाग या अंग-
एरिथमेटिक एंड लॉजिक यूनिट arithmetic and logic unit (A.L.U)
कंट्रोल यूनिट Control unit (C.U)
• मेमोरी memory
मेमोरी के प्रकार-
1. RAM - Random Access Memory
2. ROM - Read Only Memory


3. आऊटपुट इकाई-
• यह सीपीयू से संसाधित डाटा प्राप्त करती है।
• यहां परिमाणों को मशीनी भाषा से सामान्य सामान्य भाषा में बदलती है।
• यहां पर प्रयोक्ता को परिणाम दिखाती है एवं प्रिंट करती है।
आउटपुट तंत्र- प्रिंटर,स्क्रीन, स्पीकर, प्लॉटर, मॉनिटर

CPU के भाग (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)
1. कंट्रोल यूनिट (C.U)
• C.U का पूरा नाम कंट्रोल यूनिट (कंट्रोल यूनिट) होता है।
• C.U हार्डवेयर कि क्रियाओं को नियंत्रित और संचालित करता है।
• यह Input, Output क्रियाओं को नियंत्रित (Control) करता है साथ ही memory और A.L.U के मध्य डाटा के आदान प्रदान को निर्देशित करता है।
• यह प्रोग्राम को क्रियान्वित करने के लिए निर्देशों को मेमोरी से प्राप्त करता है
• निर्देशों को विद्युत संकेतों ( Electric signals) में परिवर्तित करके यह उचित डिवाइसेस तक पहुंचाता है।

2. Memory मेमोरी
• यह Input Device के द्वारा प्राप्त निर्देशों को कंप्यूटर में संग्रहण करके रखता है।
• इसे Computer की याददाश भी कहा जाता है।
• मानव में कुछ बातों को याद रखने के लिए मस्तिष्क होता है, उसी प्रकार मेमोरी है।
• यह मेमोरी C.P.U का अभिन्न अंग है, यह एक संग्राहक उपकरण (Storage Device) है। अतः इसे कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी (main memory), आंतरिक मेमोरी (internal memory) या प्राथमिक मेमोरी (primary memory) भी कहते है।

3 A.L.U एरिथमेटिक एंड लॉजिक यूनिट
• Arithmetic logic unit को संक्षेप में A.L.U कहते है।
• यह यूनिट डाटा पर अंकगणित क्रियाएं (जोड़, घटाना, गुणा, भाग) और तार्किक क्रियाएं करती है।
• A.L.U Control Unit से निर्देश लेता है।
• यह मेमोरी से डाटा को प्राप्त करता है तथा proccessing के पश्चात् सूचना को मेमोरी में लौटा देता है।
• A.L.U के कार्य करने की गति अति तीव्र होती है। यह लगभग 1000000 गणनायें प्रति सेकंड की गति से करता है।
• इसमें ऐसा इलेक्ट्रॉनिक परिपथ होता है जो बाइनरी अंकगणित की गणनाएं करने में सक्षम होता है।

                       (MCQ)

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कोई एक आउटपुट डिवाइस नही है।
(A) स्कैनर
(B) प्रिंटर
(C) मॉनिटर
(D) प्लॉटर

Ans- (A)

प्रश्न 2. CPU से आशय है।
(A) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
(B) सेल पावर यूनिट
(C) सेंट्रल पावर यूनिट
(D) इनमें से कोई नहीं

Ans- (A)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर का इनपुट तंत्र (डिवाइस) नहीं है?
(A) की पैड
(B) माउस
(C) प्रिंटर
(D) उपरोक्त सभी

Ans- (C)

प्रश्न 4. कंप्यूटर का कौनसा भाग प्रोसेसर को बाकी हार्डवेयर से जोड़ता है?
(A) मदरबोर्ड
(B) सीपीयू
(C) पंच कार्ड
(D) चिप

Ans- (A)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काव्य तत्व - रस की परिभाषा । अंग एवं भेद

रस - शब्द और अर्थ काव्य का शरीर है तो रस काव्य की आत्मा कहलाता है । आत्मा से तात्पर्य काव्य के मूल या उसके प्राण से है, जिसके बिना काव्य मात्र पद्य बनकर रह जाता है । रस उत्तम काव्य का अनिवार्य गुण है । रस की परिभाषा - कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि पढ़ने, सुनने या देखने से लोगों को जो एक प्रकार के विलक्षण आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं । काव्यास्वादन के अनिर्वचनीय आनन्द को रस कहा गया है । किसी काव्य के पठन, श्रवण या अभिनय दर्शन, पाठक, श्रोता, अभिनय दर्शक का जब हर लेता मन ।  और अलौकिक आनन्द से जब मन तन्मय हो जाता,  मन का यह रूप काव्य में रस कहलाता ।  रस को काव्य का आनन्द मान सकते हैं । मानव हृदय भावों का भंडार है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार हृदय में विभिन्न भाव जाग्रत होते रहते हैं । उन भावों के अनुरूप ही रस की अनुभूति होती है । इस संबंध में आचार्य भरतमुनि के अनुसार -         "विभावनुभाव संचारी संयोगद्रसनिष्पति:" अर्थात विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रस की निष्पति होती है । रस के अंग- रस के चार अंग हैं- (1) स्थायी भ...

केन्द्रक के महत्वपूर्ण प्रश्न (पार्ट-1)

   विषय: केन्द्रक (Nucleus / केन्द्रक) परमाणु  ⸻ प्रश्न 1. केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी? (A) जे. जे. थॉमसन (B) रदरफोर्ड (C) चैडविक (D) गोल्डस्टीन सही उत्तर: (B) रदरफोर्ड विस्तृत व्याख्या: रदरफोर्ड ने 1911 में स्वर्ण पन्नी (Gold foil) पर α-कणों के प्रकीर्णन (Scattering) प्रयोग से केन्द्रक की खोज की। उन्होंने बताया कि परमाणु के केंद्र में धनावेशित घना भाग होता है जिसे केन्द्रक कहते हैं। (स्रोत: NCERT कक्षा 9, अध्याय – परमाणु की संरचना) ⸻ प्रश्न 2. केन्द्रक का आवेश किस प्रकार का होता है? (A) ऋणात्मक (B) धनात्मक (C) उदासीन (D) परिवर्ती सही उत्तर: (B) धनात्मक  विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में प्रोटॉन (धनावेशित कण) और न्यूट्रॉन (निष्प्रभावी कण) होते हैं। प्रोटॉनों के कारण केन्द्रक का कुल आवेश धनात्मक होता है। ⸻ प्रश्न 3. केन्द्रक के भीतर कौन–कौन से कण पाए जाते हैं? (A) केवल प्रोटॉन (B) केवल इलेक्ट्रॉन (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन (D) प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन सही उत्तर: (C) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन   विस्तृत व्याख्या: केन्द्रक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। ...

गति के समीकरण 20 न्यूमेरिकल प्रश्न

   गति के समीकरण (Equations of Motion) – 20 न्यूमेरिकल ▫️ उपयोगी सूत्र 1. v = u + at 2. s = ut + 1/2at2 3. v^2 = u^2 + 2as प्रश्न 1.एक वस्तु विराम से चलकर 4 m/s² के त्वरण से 5 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 4 m/s², t = 5 s v = u + at v = 0 + (4 × 5) = 20 m/s प्रश्न 2. एक साइकिल 2 m/s के वेग से चल रही है। 3 m/s² के त्वरण से 4 s तक चलती है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए। हल: u = 2, a = 3, t = 4 v = u + at = 2 + 12 = 14 m/s प्रश्न 3. एक धावक 10 m/s के वेग से चल रहा है। 2 m/s² के ऋणात्मक त्वरण से 5 s में रुक जाता है। विस्थापन ज्ञात कीजिए। हल: u = 10, a = –2, t = 5 s = ut + ½at² s = (10×5) + ½(–2)(25) s = 50 – 25 = 25 m प्रश्न 4. एक ट्रेन 20 m/s के वेग से चल रही है और 1 m/s² से धीमी होती है। रुकने तक चली दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 20, v = 0, a = –1 v² = u² + 2as 0 = 400 – 2s s = 200 m प्रश्न 5. एक स्कूटर विराम से चलकर 2.5 m/s² के त्वरण से 8 s में चलता है। दूरी ज्ञात कीजिए। हल: u = 0, a = 2.5, t = 8 s = ½at² = ½ × 2.5 × 64 = 80 m प्रश्न 6. एक कार 10 m/s से 20 m/s तक 5...